Varanasi: आग की घटनाओं से बचने के लिए कैसे करें स्मोक सेंसर का इस्तेमाल, डीजी ने फायर ड्रिल के दौरान बताया

[ad_1]

Varanasi: How to use smoke sensor to avoid incidents of arson, DG Fire told

आगजनी की घटनाओं से बचने के लिए कैसे करें स्मोक सेंसर का इस्तेमाल
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आग लगने की ज्यादातर घटनाएं इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के कारण होती हैं। इन घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए इलेक्ट्रानिक उपकरणों का ऑडिट समय रहते अच्छे से कर लेना चाहिए। शनिवार को वाराणसी के हरहुआ में आयोजित फायर ड्रिल कार्यक्रम में डीजी फायर अविनाश चंद्र ने पत्रकार वार्ता के दौरान उपरोक्त बातें व्यक्त कीं। उन्होंने कहा कि छोटी-छोटी लापरवाही के चलते आग लगने की घटनाएं होती हैं।

दरअसल, 14 अप्रैल से 20 अप्रैल तक फायर सुरक्षा सप्ताह मनाया जा रहा है। इसी कड़ी में शनिवार को वाराणसी के हरहुआ में स्थित सेठ आनंदराम जयपुरिया स्कूल में फायर ड्रिल का आयोजन किया गया। फायर ड्रिल के दौरान स्कूल में आग लगने पर कंट्रोल रूम को तत्काल सूचना दिया गया और सूचना मिलने के बाद फायर कर्मियों ने अत्याधुनिक फायर टेंडर का इस्तेमाल करते हुए करीब 10 मिनट में आग को गुजरिया और रेस्क्यू करते हुए आग में फंसे बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *