Aligarh News: एएमयू में मॉर्निंग वॉक कर रहे कुत्तों के झुंड ने किया हमला, नोंच-नोंच कर मार डाला

[ad_1]

A pack of dogs attacked morning walk in AMU

कुत्तों का व्यक्ति पर हमला
– फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

यूपी के अलीगढ़ में कुत्तों के हमले से व्यक्ति की मौत का मामला सामने आया है। व्यक्ति पर एएमयू में मॉर्निंग वॉक के दौरान कुत्तों के झुंड ने हमला किया और उसे नोंच-नोंच कर मार डाला। मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।  

अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय परिसर में रविवार प्रातः मॉर्निंग वॉक पर निकले एक व्यक्ति को दर्जन भर कुत्तों के झुंड ने हमला कर मार डाला। सीसीटीवी में पूरी घटना कैद हो गई है। व्यक्ति सुबह एएमयू केम्पस में टहल रहा था, तभी एक के बाद एक कई कुत्ते वहां आ गए। कुत्तों के झुंड ने उस व्यक्ति पर हमला बोल दिया। व्यक्ति ने बचने का बहुत प्रयास किया, पर कुत्तों ने उसे नोंच डाला। मौके पर ही व्यक्ति की मौत हो गई है।

 प्रातः काल एएमयू परिसर में व्यक्ति के शव पड़ा होने की सूचना पर पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में पुलिस अधिकारी डॉग स्क्वायड, फील्ड यूनिट, फॉरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे। फॉरेंसिक और फील्ड यूनिट की टीम ने मौके से नमूने लिए हैं। म्रतक की पहचान सिविल लाइन के सफदर अली के रूप में हुई है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

एसपी सिटी कुलदीप सिंह गुनावत ने बताया कि रविवार सुबह एएमयू परिसर में एक व्यक्ति के शव पड़ा होने की सूचना पुलिस को मिली। अधिकारी फॉरेंसिक ,फील्ड यूनिट, डॉग स्क्वायड टीम के साथ मौके पर पहुंच गए, आसपास क्षेत्र में लगे सीसीटीवी फुटेज में पाया गया कि मृतक पर दर्जनभर आवारा कुत्तों के झुंड ने हमला कर दिया था । संभवतह कुत्तों के हमले से ही मौत होना प्रतीत हो रहा है । फिर भी मौत के सही कारणों की जानकारी के लिए शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *