Atique Ahmed Death: अतीक-अशरफ के शूटर को पहचानने में बड़ी गलती कर बैठी कासगंज पुलिस, सच पता चला तो छूटे पसीने…

[ad_1]

Arun whose house the police reached did not kill Atiq-Ashraf kasganj

अरुण नाम के दूसरे युवक की चाची से बात करती पुलिस
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

माफिया अतीक अहमद और अशरफ की प्रयागराज में गोली मारकर हत्या करने वाले तीन हमलावरों में से एक हमलावर अरुण कासगंज जिले का रहने वाला है। उसका नाम सामने आने के बाद कासगंज पुलिस सक्रिय हो गई है, लेकिन जल्दबाजी के चक्कर में पुलिस रविवार सुबह सोरों कोतवाली क्षेत्र के बघेला पुख्ता का निवासी अरुण मौर्य पुत्र हीरालाल के घर पहुंची, लेकिन हत्यारा गांव कादरवाड़ी का निकला। उधर भनक लगते ही उसका पूरा परिवार घर से फरार हो गया।

पहले मिला अधूरा इनपुट

शूटर अरुण मौर्य कौन है? इसको लेकर सोरोंजी थाना की पुलिस कन्फ्यूजन में रही, क्योंकि प्रयागराज से पहले अधूरा इनपुट मिला कि शूटर अरुण मौर्य थाना सोरोंजी क्षेत्र का रहने वाला है। पुलिस ने जब अरुण मौर्य नाम के लोगों के बारे में जानकारी जुटाई तो पहले पुलिस बघेला के अरुण मौर्य के यहां पहुंची। जहां पुलिस ने जांच पड़ताल की। तभी पुलिस को दूसरा इनपुट मिला। इसके बाद पुलिस कादरवाड़ी के अरुण मौर्य के घर पहुंची।

ये भी पढ़ें – शादी के 45 दिन बाद उठी अर्थी: मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह में लिए सात फेरे, ऐसे आई मौत; नहीं हो रहा यकीन

 

ग्रामीणों ने की फोटो से पहचान

 ग्रामीणों से फोटो की पहचान कराई गई तो ग्रामीणों ने फोटो की पहचान कर ली। वहीं मजबूत कड़ी यह भी जुड़ गई कि उसके परिवार के लोग घटना की सूचना मिलने के बाद गायब हो गए। इससे पहले पुलिस सनी नाम के दूसरे शूटर को भी तलाश कर रही थी और इस नाम के अपराधी प्रवृत्ति के कई लोगों के बारे में पुलिस ने पूछताछ की, लेकिन सनी नाम के युवक घर पर ही मिल गए।

ये भी पढ़ें – Atiq Shot Dead: अतीक-अशरफ को मारने वाले हमलावर लवलेश की यह थी पसंदीदा फिल्म, बोला था- डॉन को मारकर डॉन बनूंगा

ये भी पढ़ें  – Atiq Ashraf Murder: अतीक-अशरफ हत्याकांड में अब तक के 10 बड़े अपडेट, जानिए कब क्या हुआ

 

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *