[ad_1]
ऑफिशियल सूचना के मुताबिक़ मरने वालों की कुल संख्या 16 बताई गयी है जिनमें की चार भारत के हैं. दुबई स्थित भारतीय वाणिज्य दूतावास ने इन चारों के मरने की पुष्टि की है. भारतीय वाणिज्य दूतावास में सीनियर अधिकारी बिजेंद्र सिंह ने बताया कि- मृतकों की सूची में में रिजेश कलंगदान (38), उनकी पत्नी जेशी कंदमंगलथ (32), गुडू सलियाकुंडु (49) और इमामकासिम अब्दुल खदेर (43) शामिल हैं. आगे उन्होंने बताया कि- हमें उनकी पासपोर्ट की कॉपी वाटनपल्ली (एक भारतीय सामाजिक कार्यकर्ता) के माध्यम से प्राप्त हुई. पुलिस की माने तो दंपति रिजेश और जेशी की मौत दम घुटने की वजह से हुई है. वहीं, रिजेश के चाचा ने बताया कि- इन दोनों का शव आज उनके पैतृक गांव पहुंचने की उम्मीद है.
[ad_2]
Source link