[ad_1]

सीसीटीवी फुटेज में कैद पूरा मामला
– फोटो : वीडियो ग्रैब
विस्तार
एएमयू परिसर में 16 अप्रैल की सुबह एक डॉक्टर के मॉर्निंग वॉक करने के दौरान कुत्तों के झुंड ने हमला बोलकर नोंच-नोंच कर मार डाला था। जिसके बाद नगर निगम की टीम ने एएमयू परिसर से 10 कुत्तों को पकड़ा है।
अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (एएमयू) के परिसर में नगर निगम के कुत्ता पकड़ने वालों की तीन टीमों ने 10 कुत्तों को पकड़ने में सफलता हासिल की है। कुत्ता पकड़ने वाली टीमों ने एएमयू के आवासीय हॉल के पास कुत्ता पकड़ने का अभियान चलाया। विश्वविद्यालय परिसर में कुत्तों के खतरे पर चर्चा करने के लिए रजिस्ट्रार मोहम्मद इमरान के कार्यालय में बैठक हुई, जिसमें यूनिवर्सिटी स्वास्थ्य अधिकारी डॉ अली जाफर आबिदी, छात्र कल्याण के डीन प्रो. अब्दुल अलीम, प्रॉक्टर प्रो. मोहम्मद वसीम अली, प्रभारी नगर स्वास्थ्य अधिकारी नगर निगम मनोज कुमार शामिल हुए।
डॉ. आबिदी ने बताया कि कुत्तों को पकड़ने वाली टीमों ने सर सैयद हाउस, आरसीए छात्रावास, वन्यजीव विज्ञान विभाग, एमएम हॉल और मेडिकल कॉलोनी के इलाकों में विवि टीम ने अभियान चलाया। उन्होंने कहा कि नगर निगम के अधिकारियों ने आश्वासन दिया है कि विश्वविद्यालय परिसर में समय-समय पर कुत्तों को पकड़ने का अभियान चलाया जाएगा और विश्वविद्यालय प्रशासन को मदद प्रदान की जाएगी।
ऐसे हुई थी डॉक्टर की मौत
एएमयू परिसर में 16 अप्रैल को मॉर्निंग वॉक पर निकले एक व्यक्ति को दर्जन भर कुत्तों के झुंड ने हमला कर मार डाला। सीसीटीवी में पूरी घटना कैद हुई। व्यक्ति सुबह एएमयू केम्पस में टहल रहा था, तभी एक के बाद एक कई कुत्ते वहां आ गए। कुत्तों के झुंड ने उस व्यक्ति पर हमला बोल दिया। व्यक्ति ने बचने का बहुत प्रयास किया, पर कुत्तों ने उसे नोंच डाला। मौके पर ही व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान सिविल लाइन के डॉक्टर सफदर अली के रूप में हुई।
[ad_2]
Source link