मथुरा के जिला चिकित्सालय में लगी भीषण आग: धुआं भरते ही मची अफरा-तफरी, मरीजों को निकाला बाहर; मौके पर पहुंची दमकल

[ad_1]

Fierce fire broke out in the district hospital of Mathura patients were taken out

मथुरा के जिला चिकित्सालय में लगी भीषण आग
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मथुरा के वृंदावन के सौ शैय्या संयुक्त जिला चिकित्सालय में सोमवार की शाम अचानक आग लग गई। आग अस्पताल की पहली मंजिल पर स्थित पैथोलॉजी में लगी। आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। डॉक्टरों ने अस्पताल के वार्ड में भर्ती मरीजों को बाहर निकाला। सूचना पर मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों ने पानी डालकर आग पर काबू पाया। आग लगने का कारण शॉट सर्किट बताया गया है। आग से पॅथोलाजी में रखीं मशीन और अन्य उपकरण जलकर खराब हो गए। 

शाम छह बजे की है घटना

बताया जा रहा है कि सोमवार की शाम लगभग छह बजे सौ शैय्या संयुक्त जिला अस्पताल की पहली मंजिल पर स्थित पैथोलाजी से अस्पताल कर्मचारी रूप किशोर ने धुआं उठता देखा। पैथोलॉजी का दरवाजा बंद था। रूप किशोर ने इसकी जानकारी इंमरजेंसी के नोडल अधिकारी डॉ. शशि रंजन को दी । मौके पर पहुंचे डॉ. शशि रंजन ने आग की भयावता को देखते हुए अस्पताल के सीएमएस डॉ. देवेंद्र और डॉ. भूदेव को अगवत कराया। इसके बाद अस्पताल में रखे फायर सिलिंडर से आग पर काबू पाने का प्रयास किया गया। चार सिलिंडर से भी आग पर काबू नहीं पाया जा सका।

ये भी पढ़ें – अतीक-अशरफ हत्याकांड: शूटर अरुण से जुड़े पांच सवाल कर रहे जांच एजेंसियों को परेशान? जवाब मिले तो सुलझेगी गुत्थी

दमकल ने पाया आग पर काबू

सूचना पर दमकल विभाग की दो गाड़ियों मौके पर पहुंची और आग पर पानी डालने का काम शुरू किया गया। अस्पताल में आग लगने से पूरे परिसर में काला धुआं भर गया। अनहोनी की आशंका को देखते हुए डॉक्टरों और अस्पताल के कर्मचारियों ने वार्ड में भर्ती मरीजों एवं उनके तीमारदारों को बाहर निकाला। सभी को पार्क में भेजा गया। डॉ. शशि रंजन की मानें तो आग लगने का कारण एसी में हुए विद्युत शॉट सिर्किट हो सकता है। आग से पॅथोलाजी में रखीं मशीन और अन्य उपकरण जलकर राख हो गए। अनुमान लगाया जा रहा है कि इस आग से लगभग 50 लाख का नुकसान हुआ है।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *