Hathras News: सपा ने दो नगर पालिका और पांच नगर पंचायत के प्रत्याशी किए घोषित, हाथरस से लल्लन बाबू को दी टिकट

[ad_1]

SP declared two municipality and five town panchayat candidates

समाजवादी पार्टी
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हाथरस जिले की दो नगर पालिका व पांच नगर पंचायत अध्यक्ष पद हेतु सपा ने अपने प्रत्याशियों के नामों की अधिकृत घोषणा की है। इस बारे में जानकारी देते हुए सपा के जिलाध्यक्ष देवेंद्र कुशवाहा ने बताया कि हाथरस नगर पालिका सीट अध्यक्ष पद हेतु लल्लन बाबू को उम्मीदवार बनाया गया है। 

वहीं, सिकंदराराऊ सीट से फानूस बेगम पत्नी इकराम कुरैशी उम्मीदवार होंगी। नगर पंचायत मुरसान से देशराज सिंह, नगर पंचायत हसायन से भागवती देवी पत्नी ओमप्रकाश, नगर पंचायत पुरदिलनगर से बबली बघेल, नगर पंचायत सादाबाद से रिहाना पत्नी भाजुद्दीन व नगर पंचायत सहपऊ से पूजा देवी को उम्मीदवार बनाया गया है।अभी मेंडू और सासनी नगर पंचायत के उम्मीदवार तय नहीं किए गए हैं।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *