[ad_1]

सांकेतिक तस्वीर
– फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
दिल्ली के कापसहेड़ा इलाके में अपनी बातों में उलझाकर जालसाज दो महिला और एक किशोरी के साथ ठगी कर फरार हो गया। जालसाज महिलाओं के दुखों का निवारण करने की बात कहकर उनके गहने लेकर फरार हो गए। पीड़ित महिला की बेटी की बयान पर पुलिस ने ठगी का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस फरार जालसाजों की तलाश कर रही है।
पीड़ित सरिता कुमार (16) अपने माता-पिता, मामा मामी और बहन के साथ कापसहेड़ा स्थित एक फार्म हाउस में रहती है। वह 12 वीं कक्षा में पढ़ती है। सरिता ने बताया कि 16 अप्रैल की दोपहर वह अपनी मां, बहन और मामी के साथ कपड़े खरीदने के लिए बाजार जा रही थी। इसी दौरान रास्ते में एक युवक ने उनसे हनुमान मंदिर के बारे में पूछा। फिर वह चारों को देखकर कहने लगा कि उनके जीवन में काफी दुख है। जिसका वह निवारण कर सकता है। उसने जमीन पर पड़े एक कागज को उठाकर उसमें फुंक मारी और उस कागज में आग लग गई। इसी दौरान तीन लोग वहां आ गए। उस युवक ने तीनों को बताया कि उनके जीवन में दुख है।
[ad_2]
Source link