Chardham Yatra 2023: कोरोना और मौसम को देखते हुए तीर्थयात्रियों के लिए एडवाइजरी जारी, पढ़ें जरूरी दिशा निर्देश

[ad_1]

Chardham Yatra 2023: Government issued advisory in view of Corona and bad weather

चारधाम यात्रा
– फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार

उत्तराखंड में चारधाम यात्रा 22 अप्रैल से शुरू होने वाली है। वहीं, मौसम विभाग ने पहाड़ी इलाकों में मौसम खराब रहने का अलर्ट जारी किया है। जिसे देखते हुए सरकार ने यात्रा पर आने वाले तीर्थयात्रियों के लिए एडवाइजरी जारी की है। बुधवार को स्वास्थ्य विभाग के सचिव डॉ. आर राजेश कुमार ने स्वास्थ्य एडवाइजरी जारी की।

Chardham Heli Service: टिकट बुकिंग करने वाली आठ फर्जी वेबसाइट STF ने कराई बंद, पढ़ें और हो जाएं सतर्क

उन्होंने कहा कि चारधाम यात्रा में समस्त तीर्थ स्थल उच्च हिमालयी क्षेत्र में स्थित हैं, जिनकी ऊंचाई समुद्र तल से 2700 मीटर से भी अधिक है। उन स्थानों में यात्री अत्यधिक ठंड, कम आद्रता, कम हवा का दबाव और कम ऑक्सीजन की मात्रा से प्रभावित हो सकते हैं। इसलिए एडवाइजरी का पालन जरूर करें।

यात्रा के दौरान करना होगा कोविड नियमों का पालन

देश के कई राज्यों में कोरोना संक्रमण बढ़ रहा है। 22 अप्रैल से प्रदेश में चारधाम यात्रा शुरू हो रही है। जिसमें भारी संख्या में दूसरे राज्यों से श्रद्धालु यात्रा में आएंगे। कोरोना संक्रमण रोकने के लिए यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं को कोविड के अनुरूप व्यवहार का पालन करना होगा। जिसमें मास्क पहनना, सैनिटाइजर, कोविड लक्षणों पर जांच शामिल हैं।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *