UP News: सपा ने पूर्व मंत्री को बनाया वाराणसी नगर निगम का चुनाव प्रभारी, इन नेताओं को दी गई जिम्मेदारियां

[ad_1]

Samajwadi Party declared incharge and forme committee for election.

– फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

समाजवादी पार्टी ने गुरुवार को यूपी के निकाय चुनाव को लेकर पार्टी नेताओं व कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी है। पार्टी ने वाराणसी नगर निगम के महापौर और पार्षद चुनाव के लिए पूर्व मंत्री व विधायक ओम प्रकाश सिंह को चुनाव प्रभारी नामित किया गया है।

इसी तरह नगर पालिका परिषद इटावा के लिए संचालन समिति का गठन किया गया है। जिसमें अध्यक्ष जिला पंचायत इटावा अंशुल यादव, पूर्व चेयरमैन पीसीएफ अंकुर यादव, पूर्व प्रत्याशी इटावा सर्वेश शाक्य, चेयरमैन नगर पालिका परिषद इटावा फुरकान अहमद, पूर्व प्राचार्य अजंट सिंह, विधायक भरथना राघवेंद्र गौतम, निवर्तमान जिलाध्यक्ष समाजवादी पार्टी गोपाल यादव, बृजमोहन राजपूत, चंदन पाल और इदरीश अंसारी को शामिल किया गया है। 

ये भी पढ़ें – छोटे दल भी आजमाते हैं दांव, पर जमा नहीं पाते पांव, जानें – 2017 में कैसा था प्रदर्शन

ये भी पढ़ें – बागियों ने बढ़ाई भाजपा की टेंशन, प्रदेश अध्यक्ष बोले, हर हाल में मनाकर नामांकन वापस कराएं

इसके अलावा भदोही के विधायक जाहिद बेग को मिर्जापुर की छानबे सीट के उपचुनाव के लिए संचालन समिति का प्रभारी बनाया गया है।

सपा ने वीरेंद्र को महानगर गाजियाबाद का महानगर अध्यक्ष नामित किया है।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *