Chardham Yatra 2023: तीन कर्मचारियों को यातायात निरीक्षक की जिम्मेदारी, आदेश न माना तो होगी कार्रवाई

[ad_1]

Chardham Yatra 2023 Responsibility of traffic inspector to three employees for Yatra

चारधाम यात्रा 2022
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तराखंड परिवहन निगम ने तीन कर्मचारियों को सहायक यातायात निरीक्षक के पद पर तैनात किया है। चारधाम यात्रा के मद्देनजर इसका आदेश जारी किया गया है, जिसका अनुपालन न करने पर कर्मचारियों पर कार्रवाई की जा सकती है।

ये भी पढ़ें…Chardham yatra 2023: पहले किया बदरी-केदार यात्रा का पंजीकरण,अब गंगोत्री व यमुनोत्री में उठानी पड़ रही परेशानी

परिवहन निगम के मंडल प्रबंधक संचालन संजय गुप्ता की ओर से जारी आदेश के मुताबिक, कनिष्ठ लिपिक अजय कुमार गुप्ता को ऋषिकेश से श्रीनगर, दीपचंद को हरिद्वार से ऋषिकेश और जयपाल सिंह को हरिद्वार से ऋषिकेश डिपो में बतौर सहायक यातायात निरीक्षक तैनाती दी गई है। उन्होंने आदेश जारी किया है कि तत्काल वह अपने पूर्व कार्यालय ये कार्यमुक्त होकर नई जिम्मेदारी पर ज्वाइन कर लें। अगर किसी ने आदेश मानने में आनाकानी की तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

 

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *