UP News: जौनपुर के निलंबित सीएमएस पर दवाओं की कालाबाजारी और अवैध वसूली के आरोप, डिप्टी सीएम ने किया बर्खास्त

[ad_1]

Suspended CMS of Jaunpur sacked on charges of black marketing and illegal recovery

डॉ. अनिल शर्मा
– फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

सरकारी दवाओं की कालाबाजारी करने, अवैध वसूली व भ्रष्टाचार के आरोप में जौनपुर जिला चिकित्सालय के निलंबित मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अनिल शर्मा को उप मुख्यमंत्री डॉ. ब्रजेश पाठक ने शुक्रवार को बर्खास्त कर दिया। इसकी जानकारी उप मुख्यमंत्री ने ट्वीट करके सार्वजनिक की है।

इससे पहले उप मुख्यमंत्री ने ही सितंबर महीने में डॉ. शर्मा को निलंबित किया था। उस समय तीन फार्मासिस्टों पर भी गाज गिरी थी, जिन्हें पुलिस ने बाद में गिरफ्तार भी किया। सीएमएस डॉ. अनिल शर्मा पर एक नर्स को अश्लील संदेश भेजने का मामला सामने आया था।

जिला पुरुष चिकित्सालय में काम करने वाली महिला की शिकायत की जांच में पहली नजर में सीएमएस पर लगे आरोप सही पाए गए थे। उन पर भ्रष्टाचार के भी आरोप हैं। रिश्वत लेकर मानक से अधिक पैरामेडिकल प्रशिक्षुओं को प्रशिक्षण देने और भर्ती करने का आरोप लगा। कर्मचारियों और चिकित्सा अधिकारियों के मानसिक शोषण के भी आरोप लगे थे।      

ये भी पढ़ें: रेखा मैं तुमसे बहुत प्यार करता हूं….मुझे कोरोना हो गया है, घर में सुसाइड नोट छोड़कर युवक लापता

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *