[ad_1]

वकील
– फोटो : Social media
विस्तार
हाथरस न्यायालय में पैरवी करने आए वकील पर एक युवक ने पेचकश से हमला कर दिया। इससे वकील घायल हो गया। वकील की तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
हाथरस जंक्शन निवासी सुरेंद्र सिंह वकील हैं। शुक्रवार को सुभाष चंद्र पुत्र भगवंत निवासी सोखना थाना कोतवाली कोर्ट पर अपने मुकदमे की पैरवी करने गया था। इस बीच सुरेंद्र से किसी बात को उससे विवाद हो गया। आरोप है कि युवक ने पेचकश से सुरेंद्र पर हमला कर दिया।
इससे वह घायल हो गया। पुलिस ने जिला अस्पताल में घायल वकील का उपचार कराया। पीड़ित वकील की तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
[ad_2]
Source link