सौर ऊर्जा से जगमगाएगी काशी: निकाय चुनाव के बाद शुरू होगा काम, बोट और ई रिक्शा सब सोलर से चलेंगे

[ad_1]

चार चरणों में पूरी होगी योजना

सोलर सिटी के रूप काशी को विकसित करने के लिए चार चरणों में योजना बनाई गई है। पायलट प्रोजेक्ट के रूप में भेलूपुर में 250 एमएलडी क्षमता के वाटर ट्रीटमेंट प्लांट को सोलर से संचालित किया जा रहा है। यहां 17.24 करोड़ रुपये से तैयार दो मेगावाट के सोलर पावर प्लांट से जलकल विभाग प्रतिमाह 90 लाख रुपये की बचत कर रहा है। पहले इस प्लांट के संचालन में प्रतिमाह औसतन 90 लाख रुपये का बिजली बिल जमा कराया जाता था।

ये होंगे फायदे

सड़कों से हट जाएंगे बिजली के खंबे

तारों के जंजाल से निजात मिलेगी

प्रदूषण में कमी आएगी

सोलर पार्क स्थापित करने में अनुदान मिलेगा

निगम को बिजली के बिल से छुटकारा मिलेगा

शहर में ये होंगे काम

स्मार्ट सोलर स्ट्रीट लाइट लगाई जाएगी

सोलर हेरिटेज

सोलर पार्क बनाए जाएंगे

शुद्ध पेयजल आपूर्ति के लिए सोलर कियोस्क लगेंगे

ई रिक्शा चार्जिंग स्टेशन बनेगा

सरकारी, अर्ध सरकारी व निजी भवनों पर सोलन पैनल लगेंगे

वेंडिंग जोन सोलर युक्त होंगे

नगर निगम को पत्र लिखकर योजना के तहत कराए जाने वाले कार्यों का प्रस्ताव मांगा है। प्रस्ताव को शासन से मंजूरी के लिए भेजा जाएगा। शासन से बजट यूपी नेडा को मिलेगा। निकाय चुनाव बीतते ही काम शुरू होगा। – प्रेम प्रकाश सिंह, परियोजना अधिकारी नेडा, वाराणसी

सौर ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए नगर निगम की बिजली आधारित व्यवस्था को सोलर पर शिफ्ट करने की योजना है। इसमें सरकारी भवनों को शामिल किया गया है। सितंबर से सोलर बोट का भी संचालन शुरू करा दिया जाएगा।- कौशल राज शर्मा, मंडलायुक्त

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *