हवाई मार्ग के जरिए अमेरिकी सेना को सूडान से निकाला गया बाहर, राष्ट्रीय सुरक्षा दल ने की थी सिफारिश

[ad_1]

Sudan Violence: सूडान में जारी संघर्ष के बीच अमेरिकी बलों ने इस अफ्रीकी देश में स्थित अमेरिकी दूतावास के कर्मियों को बाहर निकाल लिया है.अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन (Joe Biden) के प्रशासन के एक अधिकारी ने इसकी पुष्टि की. इससे पहले एक अन्य सीनियर अधिकारी ने अपनी पहचान उजागर न करने की शर्त पर जानकारी दी थी कि सूडान में संघर्ष समाप्त होने के कोई संकेत नहीं मिलने के बीच बाइडन के राष्ट्रीय सुरक्षा दल ने दूतावास के कर्मियों को वहां से बाहर निकालने की कल सिफारिश की थी, जिसके बाद अमेरिकी राष्ट्रपति ने अमेरिकी बलों को इस संबंध में आदेश दिए.

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *