[ad_1]

चारधाम यात्रा पंजीकरण के लिए ऋषिकेश में लगी भीड़
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तराखंड के पांच जिलों में आज रविवार को भी मौसम बदलने की संभावना है। मौसम विभाग ने उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले के ऊंचाई वाले स्थानों पर हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई है। जबकि, राज्य के अन्य जिलों में मौसम शुष्क रहने के आसार हैं।
ये भी पढ़ें…Chardham Yatra 2023: व्यवस्थाओं का ऐसा हाल…सवा चार घंटे तक पानी को तरसे तीर्थयात्री, हेल्प डेस्क भी नहीं
इसी बीच केदारनाथ में मौसम के बिगड़े मिजाज को देखते हुए धाम के लिए यात्रा पंजीकरण रोक दिया गया है। चार धाम यात्रा पंजीकरण प्रभारी प्रेमानंद ने बताया कि पर्यटन विकास परिषद मुख्यालय के आदेश पर रविवार सुबह केदारनाथ जाने वाले यात्रियों का पंजीकरण रोका गया है। जबकि अन्य तीन धामों के लिए पंजीकरण जारी है। जब आदेश मिलेंगे तब ही केदारनाथ के लिए पंजीकरण शुरू किया जाएगा।
[ad_2]
Source link