Sambhal Crime: अपनी ही हत्या की युवक ने फैला दी झूठी कहानी, फोटो हुई वायरल, पुलिस ने 18 घंटे में दबोचा

[ad_1]

young man sent fake photo  of his murder in Sambhal to family

सांकेतिक फोटो
– फोटो : Social Media

विस्तार

संभल में असमोली थाना क्षेत्र के शहबाजपुर कलां गांव निवासी वसीम पुत्र रईस ने खुद की हत्या का ड्रामा रचकर फोटो अपने परिजनों को भेज दिया और उसका ये फोटो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो गया। फोटो में युवक रस्सी से हाथ पैर बंधे हुए और जुबान बाहर निकाले हुए दिख रहा था। जिसे देखकर उसके मरने जैसी स्थिति लग रही थी। परिजनों ने फोटो देखकर पुलिस को सूचना दी। हत्या का आरोप गांव के रहने वाले एक युवक पर लगा दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की तो घटना फर्जी जैसी लगी। इसके बाद थाना प्रभारी ने जांच के लिए एक टीम को लगा दिया। 

पुलिस के सामने युवक ने बताई झूठी हत्या की कहानी 

इसके बाद जांच कर रही टीम ने युवक को बरामद कर घटना का खुलासा किया। पुलिस हिरासत में युवक ने बताया कि उसने गांव के रहने वाले एक शख्स को फंसाने के लिए ड्रामा किया था। थाना प्रभारी संजय सिंह ने बताया कि युवक को मुरादाबाद के पाकबड़ा में एक रिश्तेदार के यहां से बरामद किया है। युवक ने बताया है कि है उसकी गांव निवासी एक युवक से कुछ दिनों से रंजिश चल रही थी। जिस युवक से रंजिश चल रही थी। उसके घर में सोमवार को शादी समारोह था। इसलिए वसीम ने रविवार की रात को अपनी हत्या का ड्रामा रचते हुए फोटो परिजनों को भेज दी। जिससे उस युवक के घर शादी समारोह में भी परेशानी खड़ी हो जाए। 

पुलिस ने 18 घंटे के अंदर आरोपी को पकड़ा

थाना प्रभारी ने बताया कि जिस युवक पर वसीम के परिजनों ने आरोप लगाया था। उनसे पूछताछ की गई तो तभी स्थिति साफ हो गई थी कि घटना उसने नहीं की है। इसके बाद पुलिस ने जांच तेज कर दी। फोटो वायरल होने के 18 घंटे बाद सोमवार की सुबह युवक को रिश्तेदार के घर से बरामद किया गया। अब पुलिस ने हत्या की झूठी कहानी रचने पर मामला दर्ज कर लिया है।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *