UPMSP Result 2023 Live: इस बार UP बोर्ड का परिणाम CBSE से भी पहले, कानपुर के एक लाख छात्रों की धड़कनें बढ़ीं

[ad_1]

12:31 PM, 25-Apr-2023

UP Board 2023 Result 18 मार्च को शुरू हुई थी मूल्यांकन प्रक्रिया

छात्र अपना परिक्षा परिणाम upmsp.edu.in और upresults.nic.in पर देख सकेंगे। बता दें कि इस साल 58,85,745 छात्रों ने हाई स्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा के लिए पंजीकरण कराया था, जिसमें 31,16,487 कक्षा 10वीं के छात्र और 27,69,258 कक्षा 12वीं के छात्र शामिल थे। मूल्यांकन प्रक्रिया 18 मार्च को शुरू हुई थी और एक अप्रैल को समाप्त हुई थी।

12:01 PM, 25-Apr-2023

27,69,258 छात्र हुए परीक्षा में शामिल

यूपी बोर्ड कक्षा 12वीं की परीक्षा 16 फरवरी से 4 मार्च तक और 10वीं की परीक्षा 16 फरवरी से 3 मार्च तक आयोजित की गई थी और 27,69,258 छात्र उत्तर प्रदेश की इंटरमीडिएट परीक्षा में शामिल हुए थे। 

11:32 AM, 25-Apr-2023

समय से पहले जारी हो रहा परिणाम

मूल्यांकन कार्य निर्धारित समय से पूरा करने के साथ ही बोर्ड ने इस बात का संकेत भी दे दिया था कि परीक्षा परिणाम भी समय से पहले जारी कर किया जा रहा है। बोर्ड परीक्षा का परिणाम तैयार होने के बाद चुनाव आचार संहिता का मामला फंस गया। हालांकि समस्या के निस्तारण के साथ ही बोर्ड ने सोमवार को परीक्षा परिणाम जारी करने की तिथि घोषित कर दी।

11:06 AM, 25-Apr-2023

छात्रों को अमर उजाला पर मिलेगा परिणाम से जुड़ा हर अपडेट

उत्तर प्रदेश 10वीं और 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा के परिणाम से जुड़ा हर अपडेट अमर उजाला आप तक सबसे पहले पहुंचा रहा है। इसके लिए आप हमारी वेबसाइट amarujala.com/education पर जाकर चेक कर सकते हैं। इसके अलावा अमर उजाला आपको आपका परिणाम मोबाइल फोन पर भी उपलब्ध कराएगा। 

11:05 AM, 25-Apr-2023

UP Board Result 2023: डिजिलॉकर पर यूपी बोर्ड परिणाम 2023

डिजिलॉकर ने ट्वीट किया कि यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं के छात्रों के लिए अच्छी खबर है, आप जल्द ही अपने #DigiLocker अकाउंट पर अपने उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के परिणामों तक पहुंच सकेंगे। हम आपको शुभकामनाएं देते हैं! 

10:37 AM, 25-Apr-2023

आज दोपहर डेढ़ बजे परीक्षा परिणाम होगा घोषित

पहले 27 अप्रैल को हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के परीक्षा परिणाम जारी करने की बात कही जा रही थी। अचानक 25 अप्रैल को परिणाम जारी होने का पत्र जारी हो गया। जानकारी मिलने पर कई परीक्षार्थी धार्मिक स्थलों पर पहुंचे और मनौती की।माध्यमिक शिक्षा परिषद के सचिव दिव्यकांत शुक्ल की ओर से जारी पत्र में मंगलवार को दोपहर डेढ़ बजे परीक्षा परिणाम घोषित किया जाएगा।

09:52 AM, 25-Apr-2023

कन्नौज: 54,247 परीक्षार्थियों के भाग्य का फैसला आज

कन्नौज जिले के हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के 54,247 परीक्षार्थियों का आज परीक्षाफल जारी होगा। यूपी बोर्ड की ओर से एक ही दिन में दोनों कक्षाओं के परिणाम जारी होंगे। डीआईओएस राजेंद्र बाबू ने बताया कि वर्ष 2022-2023 के शैक्षिक सत्र में हाईस्कूल के 28,815 और इंटरमीडिएट के 25,432 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। चार मार्च को यूपी बोर्ड परीक्षाएं समाप्त हो गईं थीं। उसके बाद मूल्यांकन और छूटे हुए परीक्षार्थियों की प्रयोगात्मक परीक्षाएं चलीं।

09:36 AM, 25-Apr-2023

यूपी बोर्ड का परीक्षा परिणाम सीबीएसई बोर्ड से पहले

इनमें 52 हजार 710 हाईस्कूल और 38 हजार 111 इंटर के विद्यार्थी शामिल है। बोर्ड की ओर से मंगलवार को परीक्षा परिणाम घोषित किया जाएगा। परीक्षा परिणाम की तिथि आने से विद्यार्थियों में खासे उत्साहित है। सभी को मंगलवार को आने वाले परिणाम का इंतजार है। यह पहली बार होगा कि यूपी बोर्ड का परीक्षा परिणाम सीबीएसई बोर्ड से पहले आ रहा है।

09:20 AM, 25-Apr-2023

12 हजार 444 विद्यार्थियों ने परीक्षा छोड़ी

माध्यमिक शिक्षा परिषद से संबंद्घ जनपद में 627 विद्यालय संचालित है। इन विद्यालयों में पंजीकृत एक लाख तीन हजार 265 विद्यार्थियों ने बोर्ड परीक्षा के लिए पंजीकरण कराया था। इनमें हाई स्कूल के 59 हजार 703 और इंटर के 43 हजार 562 विद्यार्थी शामिल थे। परीक्षा के प्रथम दिन ही 12 हजार 444 विद्यार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी थी। इनमें हाईस्कूल के 6993 और इंटर के 5451 विद्यार्थी शामिल थे। परीक्षा में 90 हजार 821 विद्यार्थी शामिल हुए थे।

09:05 AM, 25-Apr-2023

90 हजार विद्यार्थियों की मेहनत का आज मिलेगा फल

माध्यमिक शिक्षा परिषद के 90 हजार विद्यार्थियों की वर्ष भर की मेहनत का परिणाम मंगलवार को सामने आएगा। परिणाम की तिथि की जानकारी होते ही विद्यार्थी परिणाम आने का इंतजार कर रहे हैं।

08:24 AM, 25-Apr-2023

परिणाम जानने को लेकर स्कूलों में खासी उत्सुकता

फतेहपुर जिले में पिछले कई साल से जय मां ज्ञान मंदिर इंटर कालेज राधानगर, सरस्वती बाल मंदिर इंटर कालेज रघुवंशपुरम के बच्चे प्रदेश की मेरिट में नाम दर्ज कराते आ रहे हैं। इस बार का परिणाम जानने को लेकर स्कूलों में खासी उत्सुकता है।

08:06 AM, 25-Apr-2023

मेधावी विद्यार्थियों को फोन कर स्कूल बुलाया

फतेहपुर में तीन मार्च तक हाईस्कूल की और चार मार्च तक इंटर की परीक्षा हुई। मूल्यांकन प्रक्रिया 28 मार्च को समाप्त हुई। मूल्यांकन के ठीक 28वें दिन यूपी बोर्ड का परिणाम घोषित होगा। इसकी तैयारी पूरी हो गई है। यूपी की मेरिट सूची में नाम दर्ज कराने वाले माध्यमिक स्कूलों ने मेधावी विद्यार्थियों को फोन कर स्कूल बुलाया है।

07:52 AM, 25-Apr-2023

फतेहपुर: इंतजार खत्म, आज घोषित होगा यूपी बोर्ड का परीक्षा परिणाम

यूपी बोर्ड का परिणाम आज जारी होगा। हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के 71,744 परीक्षार्थियों का रिजल्ट दोपहर एक बजे बोर्ड की वेबसाइट पर अपलोड होगा। जिले में हाईस्कूल के 40,117 और इंटरमीडएट के 31,627 परीक्षाथी परीक्षा में शामिल हुए थे। परीक्षा के लिए जिलेभर में कुल 118 परीक्षा केंद्र बने थे। 

07:43 AM, 25-Apr-2023

औरेया: हाईस्कूल व इंटर का आज जारी होगा परिणाम

यूपी बोर्ड हाईस्कूल व इंटरमीडिएट का 25 अप्रैल को परीक्षा परिणाम आएगा। इस बार औरैया के 86 परीक्षा केंद्रों पर हाईस्कूल में 25182 व इंटरमीडिएट में 21504 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी थी। जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. चंद्रशेखर मालवीय ने बताया कि बोर्ड परीक्षा का परिणाम घोषित किए जाने की जानकारी दी गई है। सभी विद्यालयों को निर्देश दिए गए हैं कि वह अपने स्कूलों में परीक्षार्थियों को परीक्षा परिणाम की जानकारी उपलब्ध कराने के लिए व्यवस्थाएं करें। बताया कि दोपहर डेढ़ बजे बोर्ड की वेबसाइट पर परिणाम अपलोड कर दिया जाएगा।

07:03 AM, 25-Apr-2023

हाईस्कूल में 51541 और इंटरमीडिएट में 49278 परीक्षार्थी

हाईस्कूल में 51541 और इंटरमीडिएट में 49278 परीक्षार्थियों ने इस बार परीक्षा दी थी। डीआईओएस डॉ. फतेह बहादुर ने बताया कि परीक्षा परिणाम दोपहर 1:30 बजे परिषद की वेबसाइट पर अपलोड कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि अभी भी छात्रों के पास अगर नंबर बढ़ाने या नंबरों को बदलाने के संबंध में फोन आता है तो उसके झांसे में न आएं। इसकी सूचना अपने विद्यालय में जरूर दें।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *