Nikay Chuanv Meerut: हार-जीत का गणित बिगाड़ सकते हैं बागी, टिकट न मिलने से नाराज हैं सभी दलों के कई कार्यकर्ता

[ad_1]

Nikay Chunav 2023: Many workers are angry for not getting tickets in all parties

भाजपा प्रत्याशी मंजू लता
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सभी राजनीतिक दलों से टिकट नहीं मिलने से नाराज बागी प्रत्याशियों की हार-जीत का गणित बिगाड़ सकते हैं। कुछ लोगों ने तो टिकट घोषित होने के बाद से ही विरोध दिखाना शुरू कर दिया। ऐसे भी काफी कार्यकर्ता हैं, जो गुपचुप तरीके से प्रत्याशी का नुकसान करके अपनी नाराजगी जताने की जुगत में हैं। हालांकि सभी दलों ने नाराज कार्यकर्ताओं को मनाने का भी काम शुरू कर दिया है। 

महानगर में 90 वार्ड हैं। सभी दल यानी सपा, भाजपा, बसपा, रालोद, कांग्रेस, आम आदमी पार्टी समेत अन्य दलों से खासकर पार्षद पद के लिए टिकट मांगने वालों की लंबी लाइन रही है।  शहर में कई ऐसे वार्ड हैं जहां से 20-25 लोगों ने राजनीतिक दलों से टिकट की दावेदारी की हुई थी, जिसका जीता जागता सबूत टिकट वितरण और नामांकन के अंतिम दिन तक देखने को मिला।

अगर हम भाजपा का कोर वोटर कहे जाने वाले त्यागी समाज की बात करें तो नगर निगम के एक वार्ड में भी समाज को प्रतिनिधित्व नहीं दिया गया है। त्यागी समाज के लोग लगातार विरोध में उतरे हुए हैं। दो दिन पहले ही त्यागी समाज के जिम्मेदार लोगों ने अपने अपमान का बदला लेने तक की चेतावनी दी। इतना ही नहीं अन्य कई ऐसे समाज हैं जिन्होंने टिकट न मिलने पर नाराजगी जताई है।

यह भी पढ़ें: UP Board 10th 12th Result Live: UP बोर्ड 10वीं व 12वीं के परीक्षाफल की घोषणा आज, छात्र-छात्राओं की धड़कनें तेज

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *