Hathras News: इनकम टैक्स अधिकारी बनना चाहते हैं टॉपर दुष्यंत पांडे, पिता चलाते हैं हार्डवेयर की दुकान

[ad_1]

Hathras topper dushyant pandey wants to become income tax officer

दुष्यन्त पाण्डेय,इंटरमीडिएट में आठवी स्थान हासिल करने वाले
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी बोर्ड की इंटरमीडिएट परीक्षा में हाथरस जिले में आठवां स्थान हासिल करने वाले दुष्यंत पांडे का कहना है कि सुख सुविधा से शरीर को आराम मिल सकता है। सुख सुविधाओं की कमी प्रतिभा को प्रभावित नहीं कर सकती है। शहर के ओढ़पुरा तिराहा निवासी दुष्यंत पांडे ने यूपी बोर्ड की इंटरमीडिएट की परीक्षा में 500 में से 467 अंक हासिल कर जिले की टॉप टेन सूची में अपना नाम दर्ज किया है।

उसने जिले में आठवां स्थान प्राप्त किया है। दुष्यंत शहर के पीबीएएस इंटर कालेज का छात्र है। दुष्यंत का कहना है कि वह एसएसजी सीजीएल की परीक्षा पास कर इनकम टैक्स अधिकारी बनना चाहते हैं। उसने अपनी सफलता का श्रेय माता पिता व गुरुजनों को दिया है। 

दुष्यंत ने बताया कि विद्यालय के केमिस्ट्री के शिक्षक मनोज शर्मा ने परीक्षा की तैयारी में उसकी काफी सहायता की। दुष्यंत के पिता लक्ष्मण प्रसाद पांडे हार्डवेयर की दुकान चलाते हैं। उनकी मां सुमन देवी गृहिणी हैं। उसका भाई आकाश पांडे पीसी बागला डिग्री कालेज में एमए का छात्र है।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *