Gujarat: सूरत में AAP को लगी BJP की नजर, पार्षदों में जबरदस्त सेंध, एक साल में 27 में से 13 हुए भाजपाई

[ad_1]

gujarat aap lost 8 corporator of surat municipal corporation in a week, all joins BJP

Gujarat- AAP corporators joined BJP in Surat
– फोटो : Agency (File Photo)

विस्तार

गुजरात की डायमंड सिटी कहे जाने वाले सूरत शहर में आम आदमी पार्टी की चमक फीकी पड़ती हुई नजर आ रही है। महज दो साल पहले सूरत महानगरपालिका चुनाव में 27 पार्षद जीतकर पूरे प्रदेश में अपना प्रभाव दर्ज कराने वाली पार्टी का गढ़ सूरत अब ढहने की कगार पर आ गया है। पिछले सात दिनों में आम आदमी पार्टी के छह पार्षदों ने पार्टी छोड़कर भाजपा का दामन थाम लिया है। जबकि एक पार्षद को उसके बगावती तेवर के कारण पार्टी ने उसे बाहर का रास्ता दिखा दिया है। पिछले 14 माह में आप के 13 पार्षद पार्टी छोड़ चुके है। अब पार्टी के पास 27 में से महज 14 पार्षद ही बचे हैं।

दरअसल, फरवरी 2021 के गुजरात के स्थानीय निकाय चुनावों में आप ने सूरत में 27 सीटें जीती थीं और 120 सदस्यीय निगम में भाजपा को 93 सीटें मिली थीं। वहीं कांग्रेस का खाता भी नहीं खुला था, लेकिन बड़ी जीत के बाद भाजपा को मायूसी थी। इसके पीछे की दो वजहें थीं, पहली भाजपा के सबसे मजबूत गढ़ में आप की सेंधमारी और दूसरी कुछ वार्डों में भाजपा का सफाया, लेकिन आम आदमी पार्टी के 13 पार्षदों के पाला बदलने से अब भाजपा की सभी वार्ड में उपस्थिति हो गई है।

यह भी पढ़ें: Arvind Kejriwal Security Breach: सीएम अरविंद केजरीवाल की सुरक्षा में चूक, आप का दावा- घर के बाहर दिखा ड्रोन



[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *