UP: एटा के कब्रिस्तान में आधी रात को हो रही थी हलचल, दृश्य देख छूटे पुलिस के पसीने, सामने आया मौत का खेल

[ad_1]

Police exposed illegal arms factory cemetery etah UP News

कब्रिस्तान
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के एटा जिले के एक कब्रिस्तान में रात को हलचल रहती थी। पुलिस के इस बारे में जानकारी मिली। इसके बाद पुलिस और सर्विलांस टीम ने संयुक्त रूप से यहां छापामार कार्रवाई की। पुलिस की इस कार्रवाई में निकाय चुनाव से पहले मौत के सामान बनाने यानि अवैध हथियारों की फैक्टरी का पर्दाफाश हुआ। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। 

एएसपी धनंजय सिंह कुशवाहा ने पुलिस लाइन में बताया कि जैथरा पुलिस और एसओजी की संयुक्त कार्रवाई में अवैध शस्त्र फैक्टरी चलाने वाले मंशाराम निवासी परौली सुहागपुर को गिरफ्तार किया गया है। उसके अन्य साथी भागने में सफल रहे। मंशाराम से तीन बने एक अधबना तमंचा और तमंचा बनाने के उपकरण बरामद किए गए हैं। पूछताछ में आरोपी का कहना है कि चुनाव आने पर हथियारों की मांग हमेशा रहती है। इसी मंशा को लेकर हथियार तैयार किए जा रहे थे।

ये भी पढ़ें – आगरा में बोले सीएम योगी: अयोध्या में श्रीराम मंदिर के साथ ही काशी में हुआ बड़ा बदलाव, अब बृज की बारी

दो से पांच हजार में मौत का समान 

 एक तमंचे की कीमत दो से पांच हजार रुपये तक है। एएसपी ने बताया कि पुलिस की नजरों से बचने के लिए कब्रिस्तान को शस्त्र फैक्टरी संचालित करने वालों ने अपना ठिकाना बनाया था, ताकि पुलिस की नजरों से बचा जा सके। यहां पर ही शस्त्र फैक्टरी लगाकर हथियार बनाए जा रहे थे। बताया कि फरार आरोपियों के नाम गोपनीय रखे गए हैं ताकि उनको जल्द गिरफ्तार किया जा सके।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *