Weather Forecast : दिल्ली समेत कई राज्यों में बारिश से गिरा तापमान, अब तीन दिन ऐसा ही रहेगा मौसम

[ad_1]

Temperature dropped, now the weather will remain like this for three days

बारिश…
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में रविवार को बारिश से तापमान गिर गया। इस बीच, भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने देश के अधिकतर हिस्सों में अगले तीन से पांच दिनों तक मौसम खराब रहने की चेतावनी जारी की।

आईएमडी ने ट्वीट किया, उत्तर-पश्चिम, पूर्वी, मध्य, दक्षिणी और पूर्वोत्तर भारत में अगले तीन दिन भारी बारिश होने की संभावना है। उत्तर-पश्चिम, मध्य, पूर्वी और पश्चिमी भारत के कुछ इलाकों में ओले भी गिर सकते हैं। 

जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के ऊंचाई वाले इलाकों में भारी बर्फबारी हो सकती है और निचले और मैदानी इलाकों में अगले पांच दिन गरज के साथ भारी बारिश, बिजली गिरने और तेज हवाएं चलने का भी अनुमान है। दो मई तक यूपी के कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि हो सकती है। वहीं, पिछले 24 घंटे से शिमला समेत कई क्षेत्रों में मूसलाधार बारिश हो रही है, जिससे तापमान दो-चार डिग्री सेल्सियस तक गिर गया है।

बारिश से 10 डिग्री गिरा तापमान

दिल्ली-एनसीआर में रविवार को हुई बारिश से अधिकतम तापमान सामान्य से 10 डिग्री नीचे गिर गया, जबकि न्यूनतम तापमान में भी एक डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। अगले तीन दिनों तक बारिश के आसार हैं जिससे तापमान और गिर सकता है। हालांकि, चार मई के बाद धूप निकलने से मौसम कुछ साफ होगा और तापमान में बढ़ोतरी होगी। 

प्रादेशिक मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, राजधानी में रविवार शाम साढ़े पांच बजे तक 0.3 एमएम बारिश दर्ज हुई। सबसे ज्यादा बारिश मयूर विहार क्षेत्र में 10 एमएम दर्ज की गई। इस कारण अधिकतम तापमान 28.7 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया जो सामान्य से 10 डिग्री कम और न्यूनतम तापमान 22.8 डिग्री दर्ज किया गया जो सामान्य से एक डिग्री कम रहा। 

वहीं, गुरुग्राम में 10.5 एमएम, फरीदाबाद में सुबह साढ़े आठ बजे तक 3 एमएम और नोएडा में शाम तक 4.5 एमएम बारिश दर्ज की गई। बारिश के कारण मयूर विहार का इलाका सबसे ठंडा रहा। यहां अधिकतम तापमान 28.2 डिग्री व न्यूनतम तापमान 19.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 

आठ साल बाद अप्रैल में दिल्ली का तापमान सबसे कम

दिल्ली-एनसीआर में रविवार शाम हल्की बारिश हुई। इससे अधिकतम तापमान 28.7 डिग्री सेल्सियस पर आ गया जो इस मौसम में औसत से 10 डिग्री नीचे है। मौसम विभाग के अनुसार, 2015 के बाद से अप्रैल में दिल्ली का तापमान सबसे कम रहा। 4 अप्रैल, 2015 को अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *