Bhadohi: वाहन चोरी और गांजा तस्करी गिरोह का भंडाफोड़, तीन बदमाश गिरफ्तार

[ad_1]

Vehicle theft and ganja smuggling gang busted in bhadohi

पुलिस की गिरफ्त में आरोपी
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हाईवे के रास्ते मादक पदार्थों की तस्करी और वाहनों की चोरी करने वाले गिरोह का सोमवार को भदोही पुलिस ने पर्दाफाश किया। स्वाट और औराई पुलिस ने तीन तस्करों को गिरफ्तार कर उनके पास से 21 किलो गांजा बरामद किया। बरामद गांजे की अनुमानित कीमत 10 लाख बताई गई है। गत दिनों चोरी हुई मालवाहक का भी पुलिस ने खुलासा किया।

पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार ने बताया कि औराई के महथुआं निवासी संजय कुमार दूबे ने तहरीर दी। बताया कि  20 अप्रैल की रात में उनके घर के पास खड़ी टाटा 207 मालवाहक को चोर उठा ले गए। मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई।

रविवार देर रात पुलिस और स्वाट टीम ने राष्ट्रीय राजमार्ग पर कोठरा नहर पुलिया के पास से वाहनों की चोरी और मादक पदार्थों की बिक्री करने वाले गिरोह के सरगना सहित तीन अंतर्जनपदीय तस्करों को गिरफ्तार किया। उनकी पहचान लक्ष्मण बिंद निवासी कन्हैयापूरा, थाना पड़री जनपद मिर्जापुर, करन कुमार बिंद निवासी नियमताबाद थाना अलीनगर जनपद चंदौली, और विकास बिंद निवासी ददवापार जनपद चंदौली के तौर पर हुई।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *