Bihar : केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने मंच से लगवाए नारे- सम्राट चौधरी बिहार का योगी है, मुख्यमंत्री हो

[ad_1]

Giriraj Singh annouced bihar bjp president samrat chaudhary as cm of bihar, yogi of bihar nitish kumar

बेगूसराय में सम्राट चौधरी और केन्द्रीय मंत्री गिरिराज सिंह
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

“मैं देख रहा हूं सम्राट चौधरी जिस दिन से अध्यक्ष बने हैं, नारे लग रहे हैं सम्राट चौधरी बिहार का? बिहार का? बिहार का? बिहार का?” …..केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने अपने संसदीय क्षेत्र बेगूसराय में एक कार्यक्रम के दौरान भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी के लिए यह सवाल पूछते हुए नारे लगवाए। जवाब मिला- “योगी है” और “मुख्यमंत्री हो”। गिरिराज सिंह के इस अंदाज की चर्चा तेजी से होने लगी है। क्योंकि, इससे पहले सम्राट चौधरी को बिहार का योगी बताने वाला पोस्टर तो लगा था, लेकिन किसी बड़े नेता ने ऐसी बात नहीं कही थी। मंगलवार को गिरिराज सिंह ने भाजपा के स्थानीय विधायकों, राज्यसभा सांसद और संगठन के तमाम नेताओं की उपस्थिति में यह नारेबाजी कराई। उन्होंने कहा कि “यह मैंने नहीं कहा। आपने कहा कि बिहार में योगी जैसा मुख्यमंत्री चाहिए और सम्राट चौधरी का नाम आप ही ले रहे हैं।”

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *