[ad_1]

सीबीसीटी मशीन के बारे में मेडिकल छात्राओं को बताते संकाय प्रमुख प्रो विनय कुमार श्रीवास्तव
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बीएचयू के दंत चिकित्सा विज्ञान संकाय में अब जबड़ों की थ्रीडी स्कैनिंग भी होगी। इससे दांतों और मसूड़ों से जुड़ी छोटी से बड़ी समस्याओं के बारे में सटीक जानकारी मिल जाएगी। दांतों का प्रत्यारोपण आसान हो जाएगा। इसके लिए कोन बीम कम्यूटेड टोमोग्राफी (सीबीसीटी) मशीन मंगाई गई है। इसका ट्रायल चल रहा है। जल्द ही मरीजों की जांच की जाएगी। बीएचयू इस तरह की सुविधा देने वाला पूर्वांचल का पहला चिकित्सा संस्थान है।
यह भी पढ़ें- Weather Forecast: तीखी धूप के साथ ठंड का भी एहसास, मौसम विभाग ने जारी किया बारिश और आंधी का अलर्ट!
दंत चिकित्सा संकाय में चलने वाली ओपीडी में हर दिन करीब 300 लोग अलग-अलग समस्या के साथ आते हैं। किसी को दांतों में दर्द तो किसी में सड़न की समस्या रहती है। टेढ़े-मेढ़े दांत, मसूड़ों में सूजन और जबड़ों में दर्द के पीड़ित भी आते हैं। अब तक सामान्य जांच की सुविधा नहीं थी। आधुनिक मशीनें भी नहीं आ सकी थीं। इस कारण जांच कर जबड़े से जुड़ी समस्याओं की जांच नहीं हो पाती थी। डॉक्टरों के मुताबिक, हर दिन औसतन 100 मरीजों को मशीन से जांच की जरूरत पड़ती है। इसीलिए आधुनिक सीबीसीटी मशीन मंगाई गई है। इसका इस्तेमाल मेडिकल छात्र भी कर सकेंगे। उन्हें दंत चिकित्सा के आधुनिक मशीन व उससे इलाज की जानकारी मिल जाएगी।
[ad_2]
Source link