[ad_1]

यूपी नगर निकाय चुनाव
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
लखीमपुर खीरी जिले की चार नगर पालिका और आठ नगर पंचायतों में चुनाव प्रचार का शोर मंगलवार शाम को थम गया। अब बाजी मतदाता के हाथों है। निकाय चुनाव में जिले के 4.44 लाख मतदाता चार मई को मतदान करेंगे। यह चुनाव भले ही नगरीय और स्थानीय हैं, मगर इसकी गूंज और धमक दिल्ली तक सुनाई देनी वाली है।
निकाय चुनाव भले ही स्थानीय मुद्दों पर लड़े जा रहे हों, लेकिन जिस जोश खरोश से सियासी दल अपनी पूरी ताकत झोंक रहे हैं, उससे यह पूरी तरीके से साफ हो गया है कि चाहे सत्तापक्ष हो या विपक्ष चुनाव में कोई भी अपनी कोर कसर बाकी नहीं रख रहा। सत्तारुढ़ दल भाजपा के लिये जिले में जहां अपनी प्रतिष्ठा बचाने की चुनौती है। वहीं, विपक्ष इस चुनाव को नए मौके के रूप में देख रही है।
राजनीतिक जानकार इसे अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव का लिटमस टेस्ट मान रहे हैं। क्योंकि, इन चुनावों के परिणाम ही 2024 के लोकसभा चुनाव की सियासी तस्वीर पेश करेंगे, जिनके आधार पर सियासी दल अपनी रणनीति बनाएंगे। इसीलिए सत्तारुढ़ भाजपा से लेकर समूचा विपक्ष अपनी अपनी सियासी पिच पर पूरी ताकत के साथ टेस्ट मैच खेल रही है, जिससे चुनाव परिणाम बाद वह अपना अपना सियासी ताप माप सकें।
[ad_2]
Source link