Serbia Firing: 14 वर्षीय छात्र ने स्कूल में की अंधाधुंध गोलीबारी, सिक्योरिटी गार्ड समेत 8 बच्चों की मौत

[ad_1]

Serbia Firing: सर्बिया में एक नाबालिग ने राजधानी बेलग्रेड के एक स्कूल में आज सुबह अंधाधुंध गोलीबारी की, गोलीबारी की इस घटना में 8 बच्चों और एक सिक्योरिटी गार्ड की मौत हो गई. सर्बिया पुलिस ने एक बयान जारी कर इस घटना की जानकारी दी. बयान में कहा गया है कि गोलीबारी में एक शिक्षक और 6 बच्चे घायल भी हुए हैं, जिन्हें नजदीकी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है. बयान के अनुसार, पुलिस ने गोलीबारी करने वाले छात्र की पहचान K.K. के रूप में की है. इसमें कहा गया है कि आरोपी नाबालिग ने अपने पिता की बंदूक से अन्य छात्रों और स्कूल के सिक्योरिटी गार्ड पर गोलीबारी की. बयान के मुताबिक, गोलीबारी करने वाले नाबालिग की उम्र करीब 14 साल है और वह इसी स्कूल में पढ़ता है. उसे स्कूल कोर्टयार्ड से गिरफ्तार किया गया.

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *