[ad_1]
Russia Ukraine War: रूस और यूक्रेन के बीच जारी लड़ाई के बीच मॉस्को का एक बड़ा दावा सामने आया है. एएफपी की एक रिपोर्ट के मुताबिक, रूस ने दावा किया है कि यूक्रेन ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को जान से मारने की कोशिश की. रिपोर्ट के अनुसार, यूक्रेन ने क्रेमलिन पर ड्रोन से हमला करने की कोशिश की है. वहीं, रूस ने कहा है कि यूक्रेन की इस कोशिश का मॉस्को उचित जवाब देगा. गौरतलब है कि बीते एक साल से भी ज्यादा समय से रूस और यूक्रेन के बीच जंग छिड़ी हुई है. रूस लगातार यूक्रेन पर हमला कर रहा है. यूक्रेन के कई इलाकों पर रूस ने कब्जा भी कर लिया है.
[ad_2]
Source link