Una News: मर्चेंट नेवी में भर्ती के नाम पर फर्जी परीक्षा का भंडाफोड़

[ad_1]

Fake exam busted in the name of recruitment in merchant navy

ऊना न्यूज
– फोटो : Amar Ujala

विस्तार

मर्चेंट नेवी में भर्ती कराने के नाम पर एक एजेंसी की ओर से फर्जी परीक्षा के आयोजन का भंडाफोड़ हुआ है। हालांकि हिमाचल सीफेरर्स एसोसिएशन ने हरकत में आते हुए परीक्षा को रुकवाकर कई युवाओं को धोखाधड़ी होने से बचा लिया। बताया जा रहा है कि 30 अप्रैल को परीक्षा का आयोजन मंडी शहर के राजकीय विजय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला में होना था। इसके लिए प्रतिभागियों को बाकायदा ई कॉल लेटर जारी किए गए थे। एसोसिएशन के सदस्यों ने परीक्षा के आयोजन की सूचना मिलते ही परीक्षा से पहले ही संबंधित कंपनी से दस्तावेजों को मांगा तो वे उपलब्ध नहीं करवा पाए। 

 इसके बाद एसोसिएशन के महासचिव एवं संस्थापक सदस्य कैप्टन संजय पराशर, कैप्टन अंकित पुरी, सेकेंड ऑफिसर गौरव जोशी, मंडी से चीफ ऑफिसर कपिल कटोच एवं चीफ इंजीनियर पवन राणा के हस्तक्षेप के बाद परीक्षा को होने से पहले ही रुकवाया गया। परीक्षा में प्रदेश भर के युवा मर्चेंट नेवी में भर्ती होने की आस लेकर पहुंचे थे।  नेशनल शिपिंग बोर्ड के पूर्व सदस्य कैप्टन संजय पराशर ने बताया कि प्रदेश के युवाओं को बाहर से आकर मर्चेंट नेवी में प्रवेश के नाम पर फर्जी कंपनी ठगने के प्रयास में थी। इसे समय रहते रोका गया है। उन्होंने कहा कि इस संबंध में जागरुकता अभियान चलाकर लोगों को ऐसी फर्जी कंपनियों के बारे में जागरूक भी किया जाएगा। 

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *