[ad_1]

Lalu Prasad Yadav (Photo Credit: social media )
नई दिल्ली:
देश भर में पाॅपुलर फ्रंट आफ इंडिया (PFI) के ठिकानों पर सरकार कड़ी कार्रवाई कर रही है. इस बीच आरजेडी नेता लालू यादव ने इस एक्शन के खिलाफ बड़ा बयान दे डाला है. उन्होंने कहा कि इस तरह से आरएसएस पर भी बैन लगा देना चाहिए. उन्होंने कहा, पीएफआई के साथ आरएसएस की भी जांच होनी चाहिए. उन्होंने मोदी सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि देश में बेरोजगारी और महंगाई के कारण हालात बदतर बने हुए हैं. देश में हिंदू मुस्लिम की कट्टरता को फैलाने का प्रयास हो रहा है. उन्होंने आम जनता से अपील की है कि ऐसी सरकार को उखाड़ फेंकना होगा. गौरतलब है कि काफी समय से लालू प्रदास यादव अस्वस्थ्य चल रहे थे, अब वे दोबारा राजनीति में सक्रिय हो रहे हैं.
इस बीच केरल के कांग्रेस सांसद ने बुधवार को आरएसएस की तुलना पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया से की. हिंदू सांप्रदायिकता को बनाए रखने को लेकर इस पर समान प्रतिबंध लगाने की बात कही है. लोकसभा सांसद कोडिकुन्निल सुरेश का बयान ऐसे समय में सामने आया है, जब देशभर में आतंकी संबंध होने को लेकर पीएफआई पर प्रतिबंध लगाया गया है. सुरेश का कहना है कि पीएफआई पर प्रतिबंध लगाना काफी नहीं है बल्कि आरएसएस पर प्रतिबंध लगाया जाना चाहिए क्योंकि यह सांप्रदायिकता को बढ़ावा दे रहा है. इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग के विधायक एमके मुनीर ने भी डिमांड को सामने रखा. उनका कहना है कि पहले सिमी को भी बैन किया था.
First Published : 28 Sep 2022, 02:39:03 PM
For all the Latest States News, Bihar News, Download News Nation Android and iOS Mobile Apps.
[ad_2]
Source link