[ad_1]

यूपी निकाय चुनाव के लिए वाराणसी में मतदान
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
वाराणसी में एक पिता के 48 बच्चे…समझ नहीं आया ना? यह हैरतअंगेज मामला सामने आया गुरुवार को यूपी नगर निकाय चुनाव के मतदान के दौरान। वाराणसी में वार्ड नंबर 51 (भेलूपुर) की मतदाता सूची में बड़ी गलती सामने आई है। सूची के मुताबिक, 48 लोगों के पिता का नाम एक ही है। मतदाता और उनका उम्र अलग-अलग लेकिन सभी के पिता का नाम राजकमल दास ही लिखा है। इस मतदाता सूची को देख लोगों ने अपनी सिर पीट लिया।

इसके अलावा भी मतदाता सूची को लेकर चौतरफा शिकायतें आईं हैं। मतदाता सूची से नाम गायब होने का मामला सबसे ज्यादा सामने आया है। वाराणसी जिले के करीब हर वार्ड में मतदाता सूची से लोगों का नाम गायब था। इससे लोग नाराज भी दिखे। श्री काशी विश्वनाथ मंदिर के सदस्य ज्योतिषाचार्य प्रो. चंद्रमौलि उपाध्याय का नाम मतदाता सूची का नाम नहीं है।
पहली बार ऐसा हुआ
उन्होंने कहा कि इतने वर्षों से मैं वोट डाल रहा हूं। पहली बार ऐसा हुआ कि निकाय चुनाव की मतदाता सूची से नाम गायब है। कबोबेश यही स्थित शहर के अन्य बूथों पर भी दिखी। कई मतदाताओं के नाम सूची से गायब रहे। इसके अलावा कुछ मृत लोगों के नाम शामिल रहे जबकि घर के बालिगों का नाम सूची से गायब रहा।
ये भी पढ़ें: मतदान में नगर पंचायत आगे, वाराणसी नगर निगम पीछे, शाम पांच बजे तक 38.73 फीसदी वोटिंग
[ad_2]
Source link