Ballia Crime: बलिया में एनकाउंटर से डर रहे गैंगस्टर, तीन आरोपियों ने किया आत्मसमर्पण, कई मामले हैं दर्ज

[ad_1]

Ballia Crime: Gangsters fearing encounter in Ballia, three accused surrendered, many cases are registered

यूपी पुलिस
– फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

बलिया में असलहा कारोबारी नन्दलाल आत्महत्या के आरोपी अजय सिंघाल, देव नारायण सिंह पूना व आलोक सिंह ने शुक्रवार को पुलिस को चकमा देकर गैंगस्टर कोर्ट कृष्ण कुमार सिंह द्वितीय के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया। इसकी खबर लगते ही प्रशासनिक महकमे में खलबली मच गई। तीनों नन्दलाल आत्महत्या मामले में मुख्य आरोपी हैं। पिछले दिनों ने जिला जज ने छह आरोपियों को सशर्त जमानत मंजूर की थी।

जमानत पर छूटने के बाद प्रशासन ने इनकी कारगुजारियों को देखते हुए अजय सिंघाल, पूना सिंह सहित 11 आरिपियों को गैंगस्टर एक्ट के तहत पाबंद किया था। पांच आरोपी जेल में निरुद्ध है। अभी संजय मिश्रा, राजू मिश्रा सहित तीन आरोपी भूमिगत है। उनके भी जल्द हाजिर होने की खबर है।

निकाय चुनाव को लेकर पुलिस भूमिगत सभी गैंगस्टरों की गिरफ्तारी के लिए लगातर दबिश दे रही थी। कुछ दिनों से कोर्ट में हाजिर होने की संभावना को लेकर न्यायालय परिसर की सुरक्षा बढ़ा दी गई थी। सुरक्षा को दरकिनार कर तीन गैंगस्टर के आरोपी कोर्ट में हाजिर हो गए। कोतवाल राजीव सिंह ने कहा कि हाजिर होने की सूचना मिल रही है, आगे कोर्ट के निर्णय का इंतजार है। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *