Bageshwar: सिया गांव में डायरिया कहर, एक बच्ची की मौत, सात लोग अस्पताल में भर्ती, चपेट में कई परिवार

[ad_1]

Diarrhea kills one girl in Bageshwar Siya village seven people hospitalized Uttarakhand news in hindi

डायरिया से बीमार पड़े लोग
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

काफलीगैर तहसील के सिया गांव में डायरिया से एक पांच वर्षीय बच्ची की मौत हो गई है। गांव के 16 लोग डायरिया और उल्टी दस्त की चपेट में हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सात लोगों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। बाकी लोगों का गांव में उपचार चल रहा है। बीमारी का कारण स्रोत के पानी को माना जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग ने जांच के लिए स्रोत के पानी का सैंपल लेकर जल संस्थान को सौंप दिया है।

जिले में बैमौसम बारिश से बीमारियों में काफी इजाफा किया। सिया गांव में कई परिवार भी डायरिया और उल्टी-दस्त की चपेट में आ गए। ग्रामीण हरीश चंद्र सिंह पांच साल की लड़की निकिता की बीमारी से मौत हो गई। बच्ची की मौत की सूचना मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग सक्रिय हुआ।

अधिक बीमार सात लोगों को किया अस्पताल भर्ती

प्रभारी सीएमओ डॉ. पीएस जंगपांगी चिकित्सकों की टीम के साथ गांव गए। डॉ. आरएस टोलिया, डॉ. दीपक कुमार, डॉ. रवि श्रीवास्तव और फार्मासिस्ट शिवराज सिंह ने मरीजों की जांच और उन्हें ग्लूकोज चढ़ाया। अधिक बीमार सात लोगों को 108 की मदद से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

 सीएमएस डॉ. वीके टम्टा ने बताया कि जिला अस्पताल में भवान सिंह (70) पुत्र दौलत सिंह, राजेंद्र सिंह (63) पुत्र दौलत सिंह, दीना देवी (38) पत्नी नंदन सिंह, इंद्रा देवी (30) पत्नी हरीश चंद्र सिंह, प्रिया (13) पुत्री नंदन सिंह, नेहा रावत (12) पुत्री दिनेश सिंह और गीतांजलि (03) हरीश सिंह का इलाज चल रहा है।

ये भी पढ़ें…Rajouri Encounter:  शहीद रुचिन सिंह का पार्थिव शरीर पहुंचा जौलीग्रांट एयरपोर्ट, सीएम धामी ने दी श्रद्धांजलि

जिस बच्ची की मौत हुई है, वह कई दिनों से बुखार से भी पीड़ित थी। बीमारी का कारण प्राकृतिक स्रोत का पानी हो सकता है। हालांकि जांच रिपोर्ट आने के बाद स्थित साफ होगी। फिलहाल सभी मरीजों की हालत में पहले से सुधार है। -डॉ. पीएस जंगपांगी, प्रभारी सीएमओ बागेश्वर

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *