[ad_1]

भाजपा
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
निकाय चुनाव में पार्टी विरोधी गतिविधियों में संलिप्त रहने वाले और बागी प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ने वालों के खिलाफ पार्टी ने कार्रवाई शुरू कर दी है। शुक्रवार को भाजपा आजमगढ़ जिलाध्यक्ष ने जहां सात लोगों को पार्टी से छह साल के लिए निष्कासित किया, वहीं शनिवार को भाजपा लालगंज जिलाध्यक्ष ऋषिकांत राय ने 17 लोगों को छह साल से पार्टी से निष्कासित कर दिया है।
यह भी पढ़ें– Varanasi: महिला कुश्ती खिलाड़ियों को वाराणसी से मिला समर्थन, बृजभूषण सिंह की गिरफ्तारी की मांग
भाजपा जिलाध्यक्ष ऋषिकांत राय ने बताया कि भाजपा के जिला महामंत्री जयप्रकाश जायसवाल, मार्टीनगंज से सदस्य सोना जायसवाल, अपूर्वा सिंह और सौरभ सिंह बीनू, ब्लाक प्रमुख मार्टीनगंज यशवंत शर्मा, पूर्व मंडल अध्यक्ष लालगंज महिला मोर्चा संतारा देवी, लालगंज के जिला कार्य समिति सदस्य इंद्राज चौहान को छह वर्ष के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है। इसके अलावा भाजपा माहुल से पिछड़ा मोर्चा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष सुजीत जायसवाल आशु, माहुल मंडल के कोषाध्यक्ष संजय मोदनवाल, सदस्य राजेश मोदनवाल, व्यावसायिक प्रकोष्ठ भाजपा लालगंज के जिला सह संयोजक रजनीश कुमार प्रजापति, फूलपुर मंडल उपाध्यक्ष विजय कुमार सोनकर, सदस्य निरहू गोड़, कोयलसा की मंडल अध्यक्ष महिला मोर्चा रीता सोनकर, अतरौलिया पश्चिमी के शक्ति केंद्र संयोजक दिनेश मद्घेशिया, अतरौलिया से सदस्य विवेक जायसवाल, सहकारिता प्रकोष्ठ के जिला सह संयोजक अशोक राय को भी छह साल के लिए निष्कासित किया गया है। यह निर्णय प्रदेश नेतृत्व और क्षेत्र नेतृत्व से परामर्श के बाद लिया गया है।
[ad_2]
Source link