UP: यूपी सीमावर्ती क्षेत्रों में सुनी गई है नक्सली हमलों की गूंज, चर्चा में रहती है इनकी बर्बरता की दास्तां

[ad_1]

SSB increased patrolling after arrest of two Naxalites

नक्सली राजन गिरफ्तार
– फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

कुशीनगर जिले से सटे बिहार में नक्सली गतिविधियों की गूंज जनपद की सीमा में भी कई बार सुनी गई है। नक्सली गतिविधियां खड्डा तहसील के बिहार से लगे सीमावर्ती क्षेत्रों में घटित हुई हैं। वे पनियहवा रेल पुल को उड़ानें की धमकी दे चुके हैं। उसकी सुरक्षा के लिए अतिरिक्त फोर्स तैनात की गई थी।

महदेवा गांव के प्राथमिक विद्यालय पर अपना बैनर लगाना, राजस्व कर्मचारियों को जमीन की पैमाइश न करने की धमकी देने सहित कई तरह से अपनी दखल का एहसास करा चुके हैं। बगहां में दो बड़े नक्सलियों के गिरफ्तार होने से लोग थोड़ी राहत महसूस कर रहे हैं।

सीमावर्ती बिहार प्रांत के बगहां क्षेत्र में नक्सली हिंसा लगभग तीन दशक से जारी है। थारू आदिवासी क्षेत्र में स्कूल खोलकर बच्चों व उनके अभिभावकों को माओवाद की तरफ आकर्षित करने से शुरू हुए इस अभियान में सरकारी कार्यालय ध्वस्त करने, जन सुनवाई कर सरेआम लोगों की नृशंस हत्या, पुलिस पर हमला कर शस्त्र लूटने, लोगों से वसूली करने जैसे संगठित अपराध ने लोगों को भय की चादर में लपेट दिया था। इन वारदात की गूंज कुशीनगर में भी सुनाई देती थी।

 

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *