Agastya Chauhan: यू-ट्यूबर ने 294 KM की स्पीड से दौड़ाई थी बाइक, कैमरे से हुआ खुलासा, दोस्त से कहा- यार 300…

[ad_1]

Youtuber Agastya Chauhan used to run bike at a speed of 294 KM, camera revealed

यू-ट्यूबर अगस्त्य चौहान मौत मामले में नया मोड़
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तराखंड के प्रख्यात यू-ट्यूबर और बाइक राइडर अगस्त्य चौहान की मौत के मामले में नया मोड़ आ गया है। परिवार के आरोपों पर जांच में जुटी पुलिस को नया सबूत हाथ लगा है। परिवार के आरोपों के बाद शुक्रवार को पुलिस ने दुर्घटनास्थल के पास कई घंटे तक खाक छानी। इस दौरान पुलिस को हेलमेट में लगा 360 डिग्री का कैमरा मिला है, जो हादसे के बाद से गायब था। उस कैमरे की वीडियो ने हादसे का सच उजागर कर दिया है। 

कैमरे में कैद पांच मिनट के वीडियो से कतई नहीं लग रहा कि बाइक राइडर की हत्या हुई होगी। यूट्यबूर की बाइक की अधिकतम स्पीड 294 तक कैद पाई गई है। फिर भी पुलिस अभी परिवार का इंतजार कर रही है। उनकी संतुष्टि के बाद कदम उठाएगी। आपको बता दें कि यमुना एक्सप्रेस वे के माइलस्टोन नंबर-47 पर बुधवार सुबह की यू-ट्यूबर और बाइक राइडर अगस्त्य चौहान की हादसे में मौत हो गई थी। 

मूल रूप से देहरादून का बाइक राइडर अगस्त्य चौहान (22) प्रो-राइडर 1000 नाम से यू-ट्यूब चैनल चलाता था। जिसके कई लाख फॉलोअर्स भी हैं। साथ में वह पंजा कुश्ती की राष्ट्रीय प्रतियोगिता का भी चैंपियन बना था। बुधवार सुबह बाइक चलाने के दौरान ही उसकी मौत हो गई थी। उसका शव लेने आए पिता जितेंद्र चौहान व अन्य परिजनों ने उसकी मौत को हत्या करार दिया। 

वह यह कहकर चले गए कि अंतिम संस्कार के बाद तहरीर देने आएंगे। परिवार के आरोपों को ध्यान में रखते हुए खुद एसपी देहात पलाश बंसल ने जांच की कमान संभाल ली और टप्पल पुलिस को दुर्घटनास्थल के आसपास उसकी बाइक व हेलमेट से गायब कैमरे तलाशने में लगाया। कई घंटे खाक छानते हुए पुलिस ने मौके के पास हेलमेट में लगा कैमरा बरामद किया। 

 

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *