‘दरिंदों’ ने बर्बाद की महिला की जिंदगी: रंजिश के चलते सामूहिक दुष्कर्म, पुलिस कर रही जांच

[ad_1]

five accused ruined the life of a woman in etah

Rape demo, woman crime,
– फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

एटा के थाना नयागांव क्षेत्र में एक महिला के साथ रंजिश के चलते खेतों में पकड़कर सामूहिक दुष्कर्म किया गया। महिला ने अदालत के आदेश पर पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।

ये है आरोप 

महिला का आरोप है कि आठ फरवरी 2023 की शाम करीब चार बजे खेतों में हरा चारा लेने गई थी। पहले से चली आ रही रंजिश के चलते गांव के ही संतोष कुमार, बलराम, इंद्रेश और आलोक ने वहां पकड़ लिया। इसके बाद चोरों ने दुष्कर्म किया। पीड़िता ने बताया कि वो वारदात का विरोध करती रही लेकिन आरोपियों ने मुंह दबा लिया था। किसी तरह से मुंह खुला तो आवाज सुनकर रामलखन निवासी तमरौरा थाना नयागांव आ गया। उसने भी दुष्कर्म करने का प्रयास किया। तभी खेतों में कार्य कर रहे गांव के अन्य लोग पहुंचे। इसकी वजह से धमकी देकर सभी आरोपी भाग गए।

ये भी पढ़ें – गाली देने का मन करता है तुमको’: सिपाहियों पर भड़कीं जेलर कोमल, मंच से बोलीं कुछ ऐसा; शर्म से झुकीं निगाहें

प्लॉट का है विवाद 

थाना प्रभारी सुनील कुमार सक्सेना ने बताया कि महिला का गांव के लोगों से जमीन व प्लॉट को लेकर विवाद चल रहा है। इसकी वजह से मुकदमा अदालत के आदेश पर दर्ज कराया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

बेटी को ले जाने का आरोर 

वहीं थाना जैथरा मे एक व्यक्ति ने 15 वर्षीय बेटी को बहला फुसलाकर ले जाने की रिपोर्ट सोनू निवासी चिंतापुर थाना कोतवाली देहात के खिलाफ दर्ज कराई है। आरोप है कि सोनू तीन मई को बेटी को ले गया। काफी तलाश करने के बाद भी कोई सुराग नहीं लगा, तब रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *