[ad_1]

जदयू नेता नरेंद्र कुमार नीरज उर्फ गोपाल मंडल
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बागेश्वर धाम के महंत धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का बिहार आगमन 13 मई को होने जा रहा है। इसे लेकर राज्य में राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। इस राजनीतिक उठापटक में अब जदयू के विधायक और सचेतक नरेंद्र कुमार नीरज उर्फ गोपाल मंडल ने भी टिप्पणी की है। उन्होंने कहा कि अपने देश में लोकतांत्रिक व्यवस्था है, जहां साधु-संतों को घूमने का अधिकार है। अब कोई बाबा को बिहार आने से रोक रहा है। कोई आने पर स्वागत कर रहा है। दोनों पार्टियां दमखम दिखाने का काम कर रही हैं। यह कहीं से सही नहीं है। साथ ही उन्होंने कहा कि बिहार में बाबा का स्वागत है। लेकिन वह आग लगाने वाली कोई बात न करें, ताकि जाति धर्म और संप्रदाय के पीछे उन्माद फैले। साथ ही उन्होंने कहा कि अपना हिंदुस्तान खुद हिंदू राष्ट्र है, इसे हिंदू राष्ट्र बनाने की जरूरत नहीं। साधु संतों का देश है।
‘धीरेंद्र शास्त्री को एयरपोर्ट से ही घुमा दिया जाएगा’
इससे पहले बिहार सरकार में मंत्री लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव ने धीरेंद्र शास्त्री के बिहार आगमन पर खुली चुनौती दी थी। उन्होंने कहा था कि कथा वाचक धीरेंद्र शास्त्री को बिहार किसी भी कीमत पर नहीं आने देंगे, उन्हें एयरपोर्ट से ही घुमा दिया जाएगा। वहीं, भारतीय जनता पार्टी और बजरंग दल की ओर से कई नेताओं ने राजद के कार्यकर्ताओं को चेतावनी तक दे डाली थी। उन्होंने कहा था कि बागेश्वर बाबा को रोकने की कुव्वत किसी में नहीं है।
‘बागेश्वर बाबा का बिहार आगमन कहीं से गलत नहीं है’
भागलपुर में जदयू विधायक गोपाल मंडल ने कहा कि एक तरफ जहां राजद के लोग उन्हें मना कर रहे हैं। वह गलत है। दूसरी तरफ भारतीय जनता पार्टी राजद को देख लेने वाली बात कह रही है, वह भी गलत है। जदयू हर समय जनता के हित की सोचती है। इसलिए बागेश्वर बाबा का बिहार आगमन कहीं से गलत नहीं है। इसके साथ ही गोपाल मंडल ने कहा कि बागेश्वर बाबा के बिहार आगमन से कहीं कोई परेशानी नहीं है। अगर जनता को कुछ संदेश देने के लिए वह बिहार आ रहे हैं तो बिल्कुल बिहार में उनका स्वागत करना चाहिए।
[ad_2]
Source link