राजोरी: भाटादूड़ियां, केसरी हिल हमले में शामिल आतंकियों का जल्द हो सफाया- राजनाथ सिंह

[ad_1]

Rajnath Singh said terrorists involved in Bhataduria and Kesari Hill attack should be eliminated

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह
– फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पुंछ के भाटादूड़ियां और राजोरी के केसरी हिल में जवानों पर हुए हमले में शामिल आतंकियों का जल्द सफाया किया जाए। यह निर्देश केसरी हिल में पैरा कमांडो की शहादत के बाद एक दिवसीय दौरे पर राजोरी पहुंचे केंद्रीय रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने सेना को दिए हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर की शांति को भंग करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, उपराज्यपाल मनोज सिन्हा और सेना प्रमुख मनोज पांडे के साथ राजोरी में सैन्य डिवीजन मुख्यालय पहुंचे। इस मौके पर जनरल ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ (जीओसी-इन-सी) उत्तरी कमान लेफ्टिनेंट जनरल उपेंद्र द्विवेदी और फील्ड कमांडरों ने रक्षामंत्री को कंडी जंगल, राजोरी और पुंछ जिलों के अन्य क्षेत्रों में आतंकवादियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के बारे में जानकारी दी। 

रक्षामंत्री ने शहीद जवानों के प्रति संवेदना व्यक्त की और सैनिकों के साथ बातचीत की। साथ ही चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में काम करने पर उनकी वीरता और उत्साह की सराहना की। उन्होंने कहा कि कठिन क्षेत्रों में सेना द्वारा निरंतर सतर्कता और बलिदान के कारण राष्ट्र सुरक्षित महसूस करता है।

इस दौरान रक्षा मंत्री ने स्पष्ट संदेश दिया कि सैनिकों को मारने वाले आतंकियों को जल्द ढेर कर बदला लिया जाए। उन्होंने सेना को अन्य सुरक्षाबलों और एजेंसियों के साथ आपसी समन्वय बना कर काम करने व दुश्मनों के नापाक मंसूबों को नाकाम करने के निर्देश दिए। इसके बाद वह राजोेरी से जम्मू लौट आए और नई दिल्ली के लिए रवाना हो गए।

रक्षा मंत्री बोले- उन वीरों के बलिदान को कभी भुलाया नहीं जाएगा

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने राजोरी में सेना के बेस कैंप में सुरक्षा समीक्षा के साथ ही सैनिकों से बातचीत की और चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में काम करते हुए उनके साहस और उत्साह की सराहना की। उन्होंने जोर देकर कहा कि कठिन क्षेत्रों में सैनिकों के अतुलनीय साहस, प्रतिबद्धता और निरंतर सतर्कता के कारण राष्ट्र सुरक्षित महसूस करता है।

सरकार और देश के लोग हमेशा सशस्त्र बलों के साथ हैं। उन्होंने उन्हें उसी समर्पण और बहादुरी के साथ काम करना जारी रखने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने देश की सेवा में सर्वोच्च बलिदान देने वाले बहादुर सैनिकों को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि उन वीरों के बलिदान को कभी भुलाया नहीं जाएगा।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *