Poonch Terror Attack: भाटादूड़िया के पनाहगारों के घर के पास दो आतंकी ठिकाने ध्वस्त, हैंड ग्रेनेड और नगदी बरामद

[ad_1]

Jammu and Kashmir: Terrorist hideout busted in Poonch, arms and cash recovered

प्रतीकात्मक तस्वीर
– फोटो : पीआरओ

विस्तार

पुंछ के मेंढर के गुरसाई क्षेत्र से रविवार देर शाम को सुरक्षाबलों ने भाटादूड़िया के दो पनाहगारों के घर के पास बने दो आतंकी ठिकाने ध्वस्त कर वहां से एके 47 राइफल की तीन मैगजीनें, एके 47 राइफल की 114 गोलियां, चीन में बने चार ग्रेनेड, 19 हजार रुपये नगद, दवाइयां व घरेलू उपयोग का अन्य सामान बरामद किया है।

भाटादूड़ियां में हुए आतंकी हमले में गिरफ्तार छह लोगों में शामिल निसार निसार अहमद और मुश्ताक अहमद से पुलिस लगातार पूछताछ कर रही है। इसी दौरान दोनों ने घरों के पास बने इन ठिकानों की जानकारी दी। इसके आधार पर रविवार की शाम सुरक्षाबलों ने गुरसाई क्षेत्र में दो आतंकी ठिकाने ध्वस्त किए।

इसके बाद वहां से यह बरामदगी हुई। सुरक्षाबल इस बरामदगी को भाटादूड़ियां आतंकी हमले को लेकर जारी जांच को आगे बढ़ाने में एक अहम कड़ी मान रहे हैं। आगे कुछ और ठिकानों से भी बरामदगी हो सकती है।

गौरतलब है कि मुश्ताक और निसार पुंछ जिले में 20 अप्रैल को पुंछ जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग पर भाटादूड़ियां में सैन्य वाहन पर हुए आतंकी हमले में सेना के पांच जवान शहीद हो गए थे। हमले में शामिल आतंकियों को महीनों तक अपने घर में पनाह देने वालों में दोनों शामिल थे।

छह किलो आईईडी के साथ मददगार गिरफ्तार 

श्रीनगर में होने वाली जी 20 बैठक से पहले आतंकी कुछ बड़ी घटनाओं को अंजाम देने की तैयारी में जुटे हैं, परंतु सुरक्षाबलों की सक्रियता के चलते उनकी साजिशें सफल नहीं हो पा रही हैं। रविवार को सुरक्षाबलों ने दक्षिण कश्मीर के पुलवामा जिले में पांच-छह किलो की इंप्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आईईडी) के साथ एक आतंकी मददगार को गिरफ्तार कर बड़े हमले की साजिश को टाल दिया।

मददगार की पहचान पुलवामा के अरिगम निवासी इश्फाक अहमद वानी के रूप में हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कश्मीर जोन पुलिस ने रविवार दोपहर ट्वीट किया, कि पुलवामा पुलिस ने एक आतंकी मददगार इशफाक अहमद वानी को गिरफ्तार किया।

उससे पूछताछ के बाद एक ठिकाने पर छिपा कर रखी गई आईईडी (लगभग 5-6 किलोग्राम) बरामद करके एक बड़ी त्रासदी को टाल दिया। पुलिस मामले की आगे की जांच चल रही है। हाल के दिनों में आतंकी वारदातों की संख्या कुछ बढ़ी है।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *