जम्मू कश्मीर: कुपवाड़ा में पूर्व आतंकी से ओजीडब्ल्यू बना रफीक एक ग्रेनेड के साथ गिरफ्तार

[ad_1]

Jammu Kashmir: Former terrorist turned OGW Rafiq arrested with a grenade in kupwara

सांकेतिक तस्वीर
– फोटो : Social Media

विस्तार

कश्मीर घाटी के कुपवाड़ा में सुरक्षाबलों ने संयुक्त कार्रवाई में क्रालपोरा इलाके से एक पूर्व आतंकी से ओजीडब्ल्यू बने एक दहशतगर्द को ग्रेनेड के साथ नाके पर तलाशी के दौरान गिरफ्तार किया है। उसकी पहचान रफीक अहमद खान निवासी वाटरखानी द्रुगमुल्ला कुपवाड़ा के रूप में हुई है। 

रफीक पाकिस्तान प्रशिक्षित आतंकवादी रहा है। उसने बाद में आत्मसमर्पण कर दिया था। कुछ समय के बाद वह हिजबुल मुजाहिदीन के मददगार के रूप में काम करने लगा था। प्रारंभिक पूछताछ के दौरान, उसने खुलासा किया है कि ग्रेनेड उसे हंदवाड़ा के चोगुल इलाके से प्राप्त हुआ था और सुरक्षा बलों पर फेंकने के लिए पाकिस्तान से निर्देश मिले थे।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *