UP Politics: क्या BJP में पारी शुरू करेंगे BSP के सतीश मिश्र! लेकिन कौन बन रहा रास्ते का रोड़ा?

[ad_1]

UP Politics: Will Satish Mishra of BSP start the innings in BJP! But who is stopping his entry in BJP

UP Politics: बसपा के राष्ट्रीय महासचिव सतीश चंद्र मिश्रा
– फोटो : अमर उजाला (फाइल फोटो)

विस्तार

उत्तर प्रदेश के सियासी गलियारों में इस वक्त बसपा के पूर्व सांसद और सबसे बड़े ब्राह्मण चेहरे को लेकर तमाम तरह की चर्चाएं हो रही हैं। चर्चा इस बात की हो रही है कि कभी उत्तर प्रदेश में सोशल इंजीनियरिंग से बहुजन समाज पार्टी की सरकार बनवाने वाले पूर्व सांसद और प्रमुख रणनीतिकार कुछ समय से पार्टी की बड़ी रणनीतियां बनाने से लेकर बड़े आयोजनों में नदारद दिख रहे हैं। इसलिए अनुमान लगाया जा रहा है कि बसपा के पूर्व सांसद और पार्टी के बड़े ब्राह्मण चेहरे सतीश चंद्र मिश्र पार्टी छोड़कर भाजपा ज्वॉइन कर सकते हैं। लेकिन भाजपा में किसी एक प्रमुख नेता की वजह से सारा सियासी खेल रुका हुआ है। हालांकि सतीश मिश्र के करीबियों का कहना है कि उनकी पत्नी की तबीयत ठीक ना होने की वजह से वर्तमान राजनीतिक क्रियाकलापों से फिलहाल दूर हैं।

बसपा के बड़े नेताओं में शुमार किए जाने वाले पूर्व सांसद सतीश मिश्र को लेकर एक बार फिर से उत्तर प्रदेश की राजनीति गलियारों में उनकी पार्टी छोड़ने की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। इस बार सतीश चंद्र मिश्र के बसपा में असहज होने को लेकर के कई कारण बताए जा रहे हैं। उत्तर प्रदेश के राजनीतिक विश्लेषकों का कहना है कि सतीश चंद्र मिश्र बसपा के प्रमुख रणनीतिकारों में शामिल रहे हैं। लेकिन इस बार कर्नाटक में होने वाले विधानसभा के चुनावों में पार्टी ने उनको कोई अहम जिम्मेदारी नहीं दी। इसके अलावा उत्तर प्रदेश में होने वाले निकाय चुनावों की रणनीति बनाने में भी सतीश मिश्र की अहम भूमिका नहीं रही है। वहीं निकाय चुनावों में बसपा के पूर्व सांसद सतीश मिश्र अपने पोलिंग स्टेशन पर वोट भी नहीं डालने गए। ऐसे तमाम घटनाक्रमों के बाद उत्तर प्रदेश की सियासत में कहा यही जा रहा है कि बसपा और सतीश मिश्रा के बीच में सब कुछ बहुत सामान्य नहीं चल रहा है।

यह भी पढ़ें: UP Politics: क्यों अचानक दिल्ली भाग रहे BJP सांसद? वो भी तब जब बड़े नेता हैं कर्नाटक चुनावों में व्यस्त



[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *