Delhi : बार में चल रहा था डांस, तभी पुलिस ने मारा छापा, लड़कियां-ग्राहक और मालिक गिरफ्तार

[ad_1]

Delhi : Dance was going on in the bar, then the police raided

सांकेतिक तस्वीर
– फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

पहाड़गंज और नबी करीम इलाके में चल रहे पब व बार में मुंबई की तर्ज पर बार बालाओं का डांस और अनैतिक गतिविधियां चलने की सूचना पर जिले की स्पेशल विंग और पहाड़गंज पुलिस ने संयुक्त रूप से छापेमारी की। 

पहाड़गंज की मेन मार्केट में जेम्स बार में बार बालाएं डांस करती मिलीं। पुलिस ने यहां से सात लड़कियों और पांच ग्राहकों के अलावा बार मालिक अखिलेश पाठक को दबोच लिया। व्यापार के सिलसिले में दूसरे राज्यों से आए कारोबारी यहां बार बालाओं पर नोट उड़ा रहे थे।

पुलिस ने सभी के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज से पड़ताल कर रही है। जांच के दौरान पुलिस को पता चला है कि आरोपी बार मालिक अखिलेश पाठक काफी समय से बार बालाओं को नचा रहा था।

विराम ऑपरेशन के तहत की कार्रवाई

मध्य जिला पुलिस उपायुक्त संजय कुमार सैन ने बताया कि पांच मई को विराम नामक विशेष ऑपरेशन के तहत बार की जांच के लिए विशेष अभियान चलाया गया। टीम ने पहाड़गंज और नबी करीम के 20 बार की जांच की। पुलिस ने छानबीन के लिए इन बार में नकली ग्राहक बनाकर पुलिस कर्मियों को भेजा।

बाकी बार में ज्यादातर चीजें ठीक मिलीं, लेकिन जेम्स बार में सात लड़कियां डांस करती मिलीं। नकली ग्राहकों ने पुलिस टीम को इशारा कर दिया। पुलिस ने छापेमारी की तो वहां पांच कारोबारी बार बालाओं पर नोट उड़ाते मिले। वहां पुलिस को बार का मालिक अखिलेश भी मिला।

पुलिस ने सभी को दबोचकर मामला दर्ज किया। छानबीन के दौरान पुलिस को पता चला कि तिलक नगर निवासी बार मालिक अखिलेश पाठक के दिल्ली में कई बार हैं। कोविड के दौरान नुकसान की भरपाई के लिए आरोपी ने बार में बार बालाओं को नचाना शुरू कर दिया था। जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि आरोपी ने बार में बाउंसर भी रखे हुए थे। पुलिस से बचने के लिए भी अलग रास्ता था।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *