Una News: मुकेश अग्निहोत्री बोले- केंद्र मदद करे या न करे, मां चिंतपूर्णी मंदिर का होगा विस्तारीकरण

[ad_1]

Mukesh Agnihotri said whether the center helps or not, Maa Chintpurni temple will be expanded

उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रसिद्ध शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी मंदिर के विस्तारीकरण का काम हर हालत में होगा। चाहे केंद्र सरकार मदद करे या न करे। कांग्रेस सरकार मां चिंतपूर्णी मंदिर को भारत के भव्य मंदिरों में शामिल करने के लिए प्रयासरत है। जल्द ही मंदिर के विस्तारीकरण का काम शुरू होगा। केंद्र सरकार से 45 करोड़ रुपये धनराशि जारी करने की मांग की जाएगी। मंगलवार को चिंतपूर्णी मंदिर पहुंचे अग्निहोत्री ने मीडियाकर्मियों के सवालों का जवाब देते हुए बताया कि चिंतपूर्णी में किए जाने वाले सभी कार्य मास्टर प्लान के तहत किए जाएंगे। प्रसिद्ध शक्तिपीठों की तर्ज पर प्रदेश के अन्य मंदिरों का भी विकास किया जाएगा। केंद्र सरकार की प्रसाद योजना के बारे में उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि केंद्र सरकार ने मंदिर के भव्य निर्माण के लिए 45 करोड़ की राशि मंजूर की है।

केंद्र सरकार इस राशि को बहाल करे या न करे, चिंतपूर्णी मंदिर के विस्तारीकरण का काम हर हालत में प्रदेश की कांग्रेस सरकार करवाएगी। इसके लिए धन की कमी नहीं आएगी। माता रानी के आशीर्वाद से यहां भव्यता कायम होगी। मंदिर के विस्तारीकरण के काम के दौरान चिंतपूर्णी मंदिर के धार्मिक प्रतीकों और आस्था के स्थानों से किसी भी प्रकार की छेड़छाड़ नहीं होने दी जाएगी। पवित्र स्थान को उसी तरह सुरक्षित रखा जाएगा। मंदिर के आसपास दुकानों के अधिग्रहण का काम लगभग पूरा हो चुका है। उन्होंने स्थानीय लोगों से भी सहयोग का आग्रह किया है। आने वाले समय में मां चिंतपूर्णी मंदिर में तिरुपतिवाला और वैष्णो देवी की तर्ज पर आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएंगी। सरकार की अन्य राज्यों के धार्मिक स्थलों के लिए बसें चलाने की योजना है।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *