[ad_1]

जहर खाकर जी दान
– फोटो : सांकेतिक तस्वीर
विस्तार
गाजीपुर के करीमुद्दीनपुर थाना क्षेत्र के हॉर्टमनपुर इंटरमीडिएट कॉलेज में बुधवार को 10वीं की छात्रा निक्की यादव (16) ने विषाक्त पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। छात्रा के पिता की तहरीर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य के खिलाफ मुकदमा दर्जकर छानबीन शुरू कर दी।
छात्रा के पिता कैलाश यादव ने तहरीर में बताया कि उनकी पुत्री निक्की यादव हार्टमनपुर इंटर कॉलेज पढ़ने गई थी। उसी दौरान विद्यालय के स्टाफ का फोन आया कि निक्की की हालत खराब है। जब वह विद्यालय पहुंचे तब तक विद्यालय के एक अध्यापक प्राइवेट डॉक्टर के यहां ले जाकर उसका इलाज करा रहे थे।
शव लेकर थाने पहुंचे परिजन
डॉक्टर ने हालत गंभीर देखते हुए उसे सरकारी अस्पताल रेफर कर दिया। आनन-फानन उसे बाराचवर अस्पताल ले जाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने रेफर कर दिया। बाराचवर से मुहम्मदाबाद सीएचसी ले जाते समय पुत्री ने रास्ते में दम तोड़ दिया। परिवार के लोग छात्रा का शव लेकर करीमुद्दीनपुर थाने पहुंचे।
ये भी पढ़ें: पुलवामा में दो आतंकियों को मार गिराने वाले लांस नायक देवेंद्र प्रताप सिंह कीर्ति चक्र से सम्मानित
[ad_2]
Source link