UKSSSC: ओएमआर शीट में छेड़छाड़ पर सात और आरोपियों को कारण बताओ नोटिस, परीक्षाओं से किए जाएंगे डिबार

[ad_1]

UKSSSC: Show cause notice to seven more accused on tampering in OMR sheet

यूकेएसएससी
– फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार

उत्तराखंड में पेपर लीक के सात और आरोपी अभ्यर्थियों को उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने कारण बताओ नोटिस जारी किया है। नोटिस का जवाब देने के लिए उन्हें 17 मई तक का समय दिया गया है। इसके बाद आयोग उन्हें सभी परीक्षाओं से डिबार (प्रतिवारित) कर देगा।

आयोग के सचिव एसएस रावत ने बताया कि 25 नवंबर 2018 को आयोजित कनिष्ठ सहायक (स्नातक स्तरीय) परीक्षा 2018 में ओएमआर शीट में छेड़छाड़ के आरोप में देहरादून की अंजू को नोटिस जारी किया गया है। वहीं, 12 नवंबर 2017 को आयोजित तकनीशियन ग्रेड-2 भर्ती परीक्षा में दर्ज मुकदमे के तहत आई जांच रिपोर्ट के आधार पर हरिद्वार के संजीव कुमार, अजय कुमार, पुनीत कुमार, मुकेश कुमार, आशीष चौहान और प्रवीण कौशिक को नोटिस जारी किया गया है। इन सभी अभ्यर्थियों पर ओएमआर शीट में छेड़छाड़ का आरोप है।

Board Exam Result 2023: मूल्यांकन पूरा, इसी महीने आ सकता है सीबीएसई और उत्तराखंड बोर्ड का रिजल्ट

आयोग ने यह भी स्पष्ट किया है कि अगर किसी अभ्यर्थी को उनके दिए गए पते पर नोटिस नहीं पहुंचता है तो वेबसाइट पर जारी सूचन के आधार पर ही उन्हें 17 मई तक जवाब देना होगा। जवाब के बाद आयोग उस पर निर्णय लेगा। इससे पहले आयोग विभिन्न परीक्षाओं में नकल, पेपर लीक के आरोपी 184 अभ्यर्थियों को कारण बताओ नोटिस जारी कर चुका है। इनमें से करीब 100 ने अपना जवाब भी दे दिया है।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *