[ad_1]

रिकवरी को आरसी जारी
– फोटो : i stock(प्रतीकात्मक तस्वीर)
विस्तार
आयुष्मान योजना में फर्जीवाड़ा और धोखाधड़ी के मामले में राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण ने कालिंदी अस्पताल विकासनगर से 3.66 करोड़ की वसूली के लिए आरसी काट दी है। इसके लिए प्राधिकरण ने जिला प्रशासन को रिकवरी प्रमाणपत्र भेज दिया है।
राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण के अपर निदेशक प्रशासन अतुल जोशी ने आयुष्मान कार्डधारक मरीजों के इलाज के फर्जी बिल लगाने पर कालिंदी अस्पताल से वसूली के लिए आरसी जारी कर दी है। जिला प्रशासन के माध्यम से 3.66 करोड़ की वसूली जिला प्रशासन करेगा।
इसके अलावा अन्य मामलों में अस्पताल प्रशासन को क्लेम व पेनाल्टी के रूप में 2.40 करोड़ 16 मई तक भुगतान करने का कहा गया है। यदि यह राशि समय जमा नहीं की जाती है तो इसकी भी एसएचए प्रशासन आरसी जारी कर देगा।
[ad_2]
Source link