[ad_1]

बडहलगंज में बस में आग लगने बाद हाईवे पर लगा जाम।
– फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
वाराणसी से आ रही रोडवेज की जनरथ बस में आग लगने की वजह से बुधवार दोपहर को तीन घंटे तक आवागम बाधित रहा। आग से वाहनों के पहिए थम गए और दोहरीघाट तक दोनों छोर पर वाहनों की कतार लग गई थी। कई वाहन तो मोड़ कर वापस लौट गए, लेकिन जिन्हें इमरजेंसी थी और कोई विकल्प नहीं था, वह तीन घंटे तक फंसे रहे। दोपहर दो बजे आग बुझा ली गई थी, लेकिन जाम खत्म कराने में दो घंटे और लग गए।
जानकारी के मुताबिक, रोडवेज बस में करीब एक बजे आग लगी, जिसे बुझाने में एक घंटे का समय लग गया। आग बुझने के बाद पूरी तरह से आवागमन शुरू नहीं हो पा रहा था। दोहरीघाट तक फंसे लोग डायल 112 पर फोन कर आग लगने का कारण भी पूछ रहे थे। पुलिस भी लोगों को सांत्वना देती रही। सवारी वाहनों से यात्री उतर कर पैदल ही कई किलोमीटर की यात्रा कर गंतव्य तक पहुंचे।
आग लगने के बाद लगा मानो मौत सामने खड़ी है
आजमगढ़ जनपद के लाटघाट में दो छोटे बच्चों व परिवार के साथ गोरखपुर के लिए बस में सवार हुईं थी। शादी समारोह में शामिल होने आ रहीं थी। जैसे ही बस में आग लगी अन्य यात्रियों के साथ मैं भी बदहवास हो गईं। ऐसा लगा जैसे मानो मौत सामने खड़ी थी। घटना में 45 हजार नकद व जेवरात सहित अन्य कीमती कपडे़ बस में ही रह गए जो जलकर राख हो गए।– निर्मला, यात्री
[ad_2]
Source link