[ad_1]

पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री
– फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
बाबा बागेश्वर धाम वाले पंडित धीरेंद्र शास्त्री कुछ ही देर में पटना पहुंच रहे हैं। वह इंडिगो की फ्लाइट से पटना एयरपोर्ट पहुंचेंगे। हाल में बिहार सरकार के मंत्री तेज प्रताप यादव ने पटना एयरपोर्ट पर पंडित धीरेंद्र शास्त्री का विरोध करने की बात कही थी। इसको देखते हुए पटना पुलिस ने एयरपोर्ट पर सुरक्षा कड़ी कर दी है। पटना एयरपोर्ट पर काफी संख्या में पुलिसकर्मी तैनात कर दिए गए हैं।
होटल पनाश में पांच दिन रुकेंगे पंडित धीरेंद्र शास्त्री
इधर, पटना एयरपोर्ट से निकल पंडित धीरेंद्र शास्त्री सीधे होटल पनाश जाएंगे। इसी होटल में पांच दिन के लिए बाबा ठहरेंगे। इ हाेटल के बाहर बाबा की सुरक्षा के लिए पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। होटल से दोपहर 3 बजे नौबतपुर के लिए रवाना होंगे। इधर, बाबा बागेश्वर धाम सरकार की सुरक्षा को लेकर पटना पुलिस ने सुरक्षा की सारी तैयारी पूरी कर ली है।
सुरक्षा को लेकर पटना पुलिस अलर्ट, 3 कंपनी तैनात
इधर, पुलिस मुख्यालय ने पटना पुलिस को बाबा की सुरक्षा को लेकर कई निर्देश दिए हैं। बाबा बागेश्वर की सुरक्षा की तैयारी में बिहार पुलिस की 3 कंपनी तैनात कर है। इसमें 15 मजिस्ट्रेट तैनात हैं। कार्यक्रम स्थल पर 10 जगह पर बैरिकैडिंग की गई है। भाजपा नेताओं के साथ जदयू के एक मंत्री के समर्थन और तेज प्रताप समेत राजद के मंत्रियों के विरोधी स्वर के बीच पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री कुछ ही देर में पटना पहुंच रहे हैं। आज से तीन दिनों तक उनका प्रवचन है।
[ad_2]
Source link